Advertisement

मनोरंजन

होली पर रंग और गुलाल से सराबोर हुआ हिंदुस्तान

aajtak.in
  • 24 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST
  • 1/17

देशभर में गुरुवार 24 मार्च 2016 को होली की धूम रही. रंग और गुलाल से सराबोर सारा हिंदुस्तान उत्सव और प्रेम के रंग रंगा दिखा. पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने भी इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी.

  • 2/17

देश के अलग-अलग हिस्सों में इस दौरान लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते दिखे. यह तस्वीर मालदा की है.

  • 3/17

होली के मौके पर गुलाबी शहर जयपुर का अंदाज अपने आप में खास रहा.

Advertisement
  • 4/17

जम्मू में छात्राओं ने कुछ इस अंदाज में वादियों के बीच होली का उत्सव मनाया.

  • 5/17

पूरा जयपुर अपने गुलाबी रंग में रंग गया.

  • 6/17

होली के दौरान लोगों की टोली सड़कों पर भी खुशी के गीत गाती नजर आई.

Advertisement
  • 7/17

समुद्र तट के किनारे कलाकारों के दल ने बालू पर कलाकृति बनाकर कुछ इस अंदाज में रंगों के त्योहार को मनाया.

  • 8/17

क्या देसी, क्या विदेशी. सभी इस त्योहार के दिन एक रंग में रंगे नजर आए.

  • 9/17

रंगों की दुनिया से एक मासूम तस्वीर. दिव्यांग बच्चे की यह तस्वीर और उसके चेहरे की खुशी सारे शब्दों को खुद में समेट लेती है.

Advertisement
  • 10/17

यह तस्वीर भोपाल की है. जहां रंग और गुलाल के बीच पानी के फव्वारों ने भी लोगों को आनंद की अनुभूति करवाई.

  • 11/17

अहमदाबाद में होली के मौके पर भगवान की पूजा करते लोग.

  • 12/17

कार्यकर्ताओं और सहेलियों के साथ होली का उत्सव मनातीं अभि‍नेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली.

  • 13/17

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली में अपने आवास पर होली समारोह का अायोजन किया.

  • 14/17

कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ होली मनाते देखे गए.

  • 15/17

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलाल का टीका लगाकर होली की मुबारकबाद देते हुए.

  • 16/17

बीजेपी नेता और केद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया.

  • 17/17

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ होली का आनंद लिया.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement