Advertisement

मनोरंजन

पापा सुनील शेट्टी की तरह दिखते हैं अहान, जल्द करेंगे डेब्यू

aajtak.in
  • 23 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST
  • 1/5


अगले साल बॉलीवुड में कई सेलेब्रिटी किड्स डेब्यू करने वाले हैं. सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, अन्नया पांडे के बाद बारी है सुनील शेट्टी के हैंडसम बेटे अहान की. वह जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की एक्शन फिल्म से बी-टाउन में धमाकेदार एंट्री करेंगे. चर्चा है कि भाईजान सलमान खान की सलाह पर साजिद ने अहान को लॉन्च करने का फैसला किया है.

  • 2/5


इतना ही नहीं अटकलें तो यह भी हैं कि अहान के काम से साजिद इतना इंप्रेस हैं कि उन्होंने अहान के साथ तीन फिल्मों की डील साइन कर ली है.

  • 3/5


अहान की बहन अथिया शेट्टी पहले से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. उन्होंने सलमान खान के बैनर तले रिलीज हुई फिल्म हीरो में काम किया था. बता दें, सुनील शेट्टी और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं. इसी दोस्ती की खातिर भाईजान ने उनके बच्चों को बॉलीवुड में लॉन्च करने की ठानी है.

Advertisement
  • 4/5

अहान इन दिनों लंदन में एक्टिंग सीख रहे हैं. अहान एकदम अपने पिता सुनील शेट्टी की तरह दिखते हैं.


  • 5/5

बेटे के डेब्यू पर सुनील शेट्टी ने कहा, अहान इस साल दिसंबर में लॉन्च हो जाएंगे. वह सही रास्ते पर हैं. वह साजिद नाडियावाला के साथ काम करेंगे. इसलिए मुझे लगता है उनका डेब्यू सही तरह से होगा.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement