पापा बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल, 21 दिन पहले की खुद को मारने की कोशिश

यूट्यूबर अनुराग डोबाल पापा बन गए हैं. अनुराग की पत्नी ने पहले बेबी को जन्म दिया है. उन्होंने अपने नन्हे बेबी की पहली झलक भी फैंस संग शेयर कर दी है. मुश्किल वक्त में उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है. फैंस कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.

Advertisement
अनुराग की पत्नी ने दिया बेबी को जन्म (Photo: Instagram) अनुराग की पत्नी ने दिया बेबी को जन्म (Photo: Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

बधाई हो, यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. अनुराग पिता बन गए हैं. रामनवमी के खास मौके पर अनुराग की पत्नी रितिका ने पहले बेबी को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी. 

पापा बने अनुराग

अनुराग की पत्नी रितिका ने गुड न्यूज देने के साथ अपने बेबी की पहली झलक भी फैंस संग शेयर की है. उन्होंने अपने नन्हे बच्चे के पैरों की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है. हालांकि, उन्होंने अभी बेबी का फेस रिवील नहीं किया है. उन्हें बेटा हुआ है या बेटी... अभी इसका भी खुलासा नहीं किया है. 

Advertisement

रितिका ने पोस्ट में सिर्फ बच्चे की बर्थ डेट बताई है. उनके बेबी का जन्म 27 मार्च, 2026 को हुआ है. कैप्शन में रितिका ने लिखा- राम नवमी के दिव्य और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें हमारा सबसे अनमोल तोहफा दिया है. 

रितिका की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और उनके बेबी को खूब प्यार और दुआएं दे रहे हैं. 

दर्द में हैं अनुराग

अनुराग डोभाल की बात करें तो वो बीते कुछ समय से हेडलाइन्स में हैं. अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की थी. उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई थी. एक्सीडेंट में अनुराग को गंभीर चोंटें आईं. उनके हिप में फैक्चर हुआ था. उनकी सर्जरी भी हुई है, जिसके बाद उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कतें हो रही हैं. 

Advertisement

 

अनुराग ने हाल ही में वीडियो शेयर करके बताया था कि वो काफी दर्द में हैं. उन्हें ऐसा लग रहा है कि शायद वो अब कभी चल नहीं पाएंगे. वो काफी इमोशनल होते दिखे थे. इससे पहले उन्होंने ये भी बताया था कि उनके परिवार ने उन्हें बेदखल कर दिया है. परिवार की वजह से वो डिप्रेशन में हैं. मगर इस मुश्किल घड़ी में उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी जिंदगी में नन्हा-मुन्ना मेहमान आ चुका है. पिता बनकर वो काफी ज्यादा खुश हैं. फैंस को उम्मीद है कि पिता बनने के बाद अनुराग डिप्रेशन से भी जल्द बाहर आ जाएंगे. 

अनुराग और रितिका को हमारी तरफ से भी ढेरों बधाई!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement