स्टूडियो में सिंगर संग हुई छेड़छाड़, डायरेक्टर ने बनाया वीडियो, किया ब्लैकमेल! शहर छोड़ने पर हुई मजबूर

साउथ सिंगर स्वागता एस कृष्णम ने एक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर पर यौन शोषण, ब्लैकमेल और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. सिंगर का कहना है कि इस घटना ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी और उन्हें तमिल इंडस्ट्री के साथ शहर तक छोड़ कर जाना पड़ा.

Advertisement
सिंगर स्वागता हुईं यौन शोषण का शिकार (Photo: ITG) सिंगर स्वागता हुईं यौन शोषण का शिकार (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

सिंगर स्वागता एस कृष्णम साउथ की फेमस सिंगर हैं. उन्होंने एक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. स्वागता का कहना है कि उस शख्स ने उनके साथ यौन शोषण और डराने-धमकाने जैसी हरकतें कीं. स्वागता ने बताया कि इस घटना का उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बहुत बुरा असर पड़ा. यहां तक कि उन्हें तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़कर ऋषिकेश शिफ्ट होना पड़ा.

Advertisement

स्वागता संग स्टूडियो में हुई बदसलूकी

सिंगर ने ये भी दावा किया कि वो अकेली पीड़ित नहीं हैं, बल्कि कई दूसरी महिलाएं भी ऐसे अनुभवों से गुजर चुकी हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक उस म्यूजिक डायरेक्टर का नाम सामने नहीं रखा है, लेकिन उनका कहना है कि वो अब कानूनी कदम उठाना चाहती हैं ताकि आगे किसी और के साथ ऐसा ना हो. यूट्यूब चैनल शिव संस्कारी से बातचीत में स्वागता ने उस म्यूजिक डायरेक्टर को 'मद्रास का एप्सटीन' तक कह दिया. उन्होंने बताया कि रिकॉर्डिंग स्टूडियो, जिसे वो पहले एक सुरक्षित जगह मानती थीं, वहीं उनके साथ ये सब हुआ. 

स्वागता के मुताबिक, स्टूडियो पूरी तरह साउंडप्रूफ था और रिकॉर्डिंग के दौरान दरवाजे लॉक कर दिए जाते थे. वहां CCTV कैमरे लगे थे और कुछ कैमरे छिपे हुए भी थे. उन्होंने कहा कि उस माहौल में वो पूरी तरह अकेली पड़ गई थीं. यहां तक कि अगर वो मदद के लिए चिल्लातीं भी, तो बाहर किसी को आवाज सुनाई नहीं देती.

Advertisement

स्वागत को किया गया हैरेस-ब्लैकमेल!

सिंगर ने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था और बाद में उसी फुटेज के जरिए उन्हें डराया-धमकाया गया. उनका कहना है कि आरोपी ऐसा माहौल बना देता था कि पीड़ित महिलाएं खुलकर कुछ कह ही नहीं पाती थीं. स्वागता ने ये भी दावा किया कि स्टूडियो में आने वाली महिलाओं और यहां तक कि बच्चों की भी चोरी-छिपे रिकॉर्डिंग की जाती थी.

इस पूरे मामले का असर उनकी मानसिक हालत पर भी पड़ा. स्वागता ने कहा कि उन्हें बदनाम किया गया, उन पर झूठे आरोप लगाए गए और इंडस्ट्री में उनकी छवि खराब करने की कोशिश हुई. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने भी उनके खिलाफ गलत बातें फैलाईं.

स्वागता ने बताया कि इस ट्रॉमा की वजह से वो कई दिनों तक खुद को लोगों से अलग रखती थीं. उन्होंने थेरेपी ली और अपनी बहन के सहारे खुद को संभाला. उनके मुताबिक, उस घटना की याद आज भी उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करती है.

सिंगर ने कहा कि उन्होंने पहले भी वकीलों और अधिकारियों से बात की थी, लेकिन डर और सपोर्ट की कमी की वजह से उस समय कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करा पाईं. हालांकि अब वो पहले से ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हैं और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement