मोनालिसा को झोपड़ी से निकालकर स्टार बनाया, बोले डायरेक्टर, चढ़ा 9 करोड़ का कर्ज

मोनालिसा और फरमान खान के शादी करने पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि वो मोनालिसा को अपनी फिल्म मे लेकर पछता रहे हैं. उनकी फिल्म इस इंटरफेथ मैरिज के बाद अधर में लटक गई है.

Advertisement
मोनालिसा से नाराज हुए सनोज मिश्रा (Photo: Instagram @monalisabhosle_official) मोनालिसा से नाराज हुए सनोज मिश्रा (Photo: Instagram @monalisabhosle_official)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की इंटरफेथ मैरिज पर बवाल खत्म नहीं हो रहा है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा की मूवी 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से वो एक्टिंग डेब्यू कर रही थीं. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले जिस तरह मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी की, उससे सनोज हिल गए हैं. उनके मुताबिक, उनकी फिल्म को रोकने की ये सोची समझी साजिश है. 

मोनालिसा से नाराज सनोज

Advertisement

न्यूज 18 संग इंटरव्यू में सनोज मिश्रा का दर्द छलका है. वो कहते हैं- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार इसलिए हुई है क्योंकि वो महाकुंभ से आई थी. एक संगठन है PFI, जो हमारे यहां काम कर रहा है, वो ऐसी चीजों के लिए फंडिंग करते हैं. उनका काम है छोटे शहर की लड़कियां जो हिंदू धर्म में आगे बढ़ती हैं, ये लोग उनके पीछे पड़ जाते हैं. फरमान भी PFI से जुड़ा हुआ है. अगर जांच होगी तो ये बात सामने आ जाएगी. दिक्कत ये है कि मोनालिसा और उसका परिवार मासूम है. वो भोले भाले लोग हैं. वो समझ ही नहीं पाए कि उके साथ क्या हो रहा है. 5-6 महीनों में जो चीजें बदली, उसमें ये हुआ कि मोनालिसा को मुझसे अलग किया गया. परिवार को मुझसे दूर रखा गया, ताकि वो अपने काम को अच्छे से अंजाम दे पाएं. मुझसे चीजें छिपाई जाती थीं. मुझे नहीं पता था कि वो केरल या कहां जा रहे हैं. 

Advertisement

मोनालिसा संग कभी नहीं करेंगे काम
सनोज ने बताया कि उनकी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' धर्मांतरण पर ही आधारित है. इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है. वो कहते हैं- मैं इस फिल्म के लिए जेल गया. अपमानित हुआ. साढ़े 9 करोड़ का मुझ पर कर्ज है. जिसका मैं ब्याज भर रहा हूं. मेरी 2 साल की तपस्या धूमिल हो गई. मेरी फिल्म कंप्लीट हो गई है. बस एक गाना शूट होने को बाकी है. लेकिन अब मैं मोनालिसा संग कभी काम नहीं करना चाहूंगा. मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा गलत फैसला मोनालिसा को फिल्म में लेना था. मैंने उसे बेटी कहता था. इस पर अब मुझे शर्म आ रही है. वो अनपढ़ है. जंगल में रहने वाली लड़की है. उसे बहकाना दुनिया में सबसे आसान है. मोनालिसा को देखकर अब बाकी लड़कियां भी ऐसे ही किसी मुस्लिम के साथ शादी करेंगी. सनोज ने बताया कि उन्हें नहीं पता अब उनकी मूवी कब आएगी. सब खत्म हो गया है. उन्हें नहीं लगता उनकी मूवी को कोई डिस्ट्रीब्यूटर मिलेगा. जानबूझकर रिलीज से पहले ये इंटरफेथ मैरिज की गई.

सनोज ने बताया कि उन्होंने अभी तक मोनालिसा की ट्रेनिंग, उसे इंदौर से ग्लैमर की दुनिया में लाने, फिल्म बनाने, उसे ग्रूम करने में कुल साढ़े 9 करोड़ खर्च किए है. मोनालिसा काम को लेकर कभी इतनी सीरियस नहीं थी. उससे काम कराने में काफी मशक्कत हुई थी. वो बस हंसती रहती थी. मैं उसे लेकर फंस गया था. ऐसे मंझधार में फंस गया था, कुछ कर नहीं सकता था. मेरा उसके साथ कोई स्वार्थ नहीं था. मैंने तो बस पैसे खर्च करता था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement