प्राइम वीडियो की नई तमिल ओरिजिनल सीरीज 'एग्जाम' (Exam) की रिलीज डेट को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है. नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर ए. सरकुनम के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज एक ऐसी कहानी पेश करने वाली है, जो कॉम्पिटिटिव एग्जाम के दबाव और उस दौरान छात्रों पर पड़ने वाले मानसिक बोझ को पर्दे पर उतारेगी.
सात एपिसोड की यह सीरीज सस्पेंस और इमोशन्स से भरपूर होने वाली है, जो 15 मई से स्ट्रीम होगी मेकर्स ने एक दमदार पोस्टर के साथ इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
पैन इंडिया होगी एग्जाम
इस सीरीज में साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस दुशारा विजयन और अदिति बालन लीड रोल में नजर आएंगी. साथ ही, लंबे समय बाद अब्बास भी एक महत्वपूर्ण किरदार के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. 'एग्जाम' को केवल तमिल तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे पैन इंडिया लेवल पर हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी डब कर रिलीज किया जाएगा. इससे यह साफ है कि मेकर्स इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की इस गंभीर समस्या को हर कोई समझ सके.
सीरीज के क्रिएटिव प्रोड्यूसर्स पुष्कर और गायत्री ने इस प्रोजेक्ट के पीछे की सोच शेयर की है. उन्होंने बताया कि 'एग्जाम' के जरिए वे एम्बिशन, इनजस्टिस और उन नैतिक संकटों को दिखाना चाहते थे, जिनसे एक इंसान तब गुजरता है जब उसे हर तरफ से दबाया जाता है. कहानी के केंद्र में एक ऐसी निडर युवा महिला है, जो खुद को बेबस नहीं मानती और सिस्टम के खिलाफ मजबूती से खड़ी होती है. यह उसकी जर्नी और उस संघर्ष की कहानी है, जिसमें हार न मानने का जज्बा साफ झलकता है.
मेकर्स का मानना है कि यह सीरीज केवल विरोध दिखाने के लिए नहीं बनाई गई है, बल्कि इसका मकसद उस कीमत को समझना है जो एक इंसान को गलत सिस्टम के खिलाफ खड़े होने पर कीमत चुकानी पड़ती है. मेकर्स को पूरा भरोसा है कि 'एग्जाम' भी अपनी मजबूत कहानी की वजह से दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब होगी.
कब स्ट्रीम होगी ये सीरीज?
तनाव, इमोशन और सस्पेंस से भरी 'एग्जाम' 15 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर आप ऐसी कहानियां पसंद करते हैं जो समाज की कड़वी सच्चाई को आईना दिखाती हों, तो 'एग्जाम' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. फिलहाल सोशल मीडिया पर इसके पोस्टर और रिलीज डेट की चर्चा जोरों पर है और फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क