करोड़पति PAK यूट्यूबर ने TV पर दिया तलाक, पत्नी बोली प्रेग्नेंसी में किया चीट

रजब बट्ट पाकिस्तान के सबसे फेमस यूट्यूबर और व्लॉगर हैं. इस समय वो खास वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, रजब ने एक पॉडकास्ट में अपनी पत्नी को तलाक देने का ऐलान कर दिया है. उनके इस ऐलान ने हर किसी चौंका दिया है.

Advertisement
रजब बट्ट ने तोड़ी शादी ( Photo: Social Media) रजब बट्ट ने तोड़ी शादी ( Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

रजब बट्ट पाकिस्तान के सबसे अमीर और फेमस यूट्यूबर हैं. यूट्यूब से वो हर महीने तगड़ी कमाई करते हैं. वो एक आलीशान लाइफ जीते हैं. मगर पर्सनल लाइफ में वो किसी ना किसी विवादों से घिरे रहते हैं. अब रजब बट्ट ने पाकिस्तान के एक पॉडकास्ट में अपनी पत्नी ईमान से तलाक का ऐलान करके हर किसी के होश उड़ा दिए. 

Advertisement

यूट्यूबर ने पत्नी से तोड़ा नाता

रजब बट्ट हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे. जहां उन्होंने ऐलान किया कि वो अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं. वो अब शादी में और नहीं रह सकते. रजब बट्ट ने कहा- मैं इस शादी से तंग आ चुका हूं. मैं दिखावे का झूठा रिश्ता नहीं चला सकता. ना उसकी कोई मजबूरी है और ना मेरी कोई मजबूरी है. 

अपने बेटे के बारे में बात करते हुए रजब बट्ट बोले- जहां तक बात मेरे बेटे किवान की बात है, तो वो मेरा बेटा है. मेरे पास जो कुछ भी है वो उसी का है. उससे मिलने से मुझे कोई नहीं रोक सकता. आगे के हालात ही तय करेंगे कि वो मेरे पास रहेगा या अपनी मां के पास रहेगा. 

 


रजब आगे बोले- लेकिन अगर लोग कहें कि मैं ऐसी शादी चलाऊं, जहां मेरी पत्नी मेरी मां को परफ्यूम चोर कह रही है. मेरी सास मेरे बाप को कह रही है-तेरी इतनी औकात है. अपने मां-बाप के बारे में ये सब सुनकर मैं रिश्ता नहीं चला सकता. 

Advertisement

रजब बट्ट ने बताया कि डेढ़ साल की शादी में उनकी पत्नी ईमान सिर्फ डेढ़ महीने ही उन्हीं के साथ रही हैं. वो हमेशा अपने मायके में रहीं. ऐसे में उनके घर में ही सारी चीजें उन्हें उपलब्ध कराईं. एक महीने में 20-20 डिजाइनर सूट उन्हें भिजवाए. 

रजब ने प्रेग्नेंट पत्नी को दिया धोखा?

रजब की पत्नी के भाई ने उनपर आरोप लगाए हैं कि जब उनकी पत्नी ईमान प्रेग्नेंट थीं, तब उन्होंने पत्नी को चीट किया. पत्नी को धोखा देने की बात पर रजब बोले- जब मैं यूके में था. मेरा पास्ट था. उसको निकालते-निकालते मुझे टाइम लग गया. उस लड़की का निकाह भी हो चुका है. उनके पति ने मुझपर अटैक कराया था, जिसके बाद मैंने उस चीज को एक्सेप्ट भी कर लिया था कि मेरा एक अफेयर था. मैंने उसके लिए अपनी पत्नी से माफी भी मांगी थी. फिर चीजों को घसीटने का क्या ही मतलब है. 

 

कौन हैं रजब बट्ट?
रजब बट्ट की बात करें तो वो पाकिस्तान के सबसे फेमस यूट्यूबर और व्लॉगर हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं. यूट्यूब से वो करोड़ों में कमाई करते हैं. रजब ने अपनी शादी के हर फंक्शन में नोट बरसाए थे. उन्होंने अपनी दुल्हन पर भी नोटों की बारिश की थी. शादी में नोटों को बरसाते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement