पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना अफरीदी ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर्सनैलिटी तैमूर अकबर संग निकाह करके घर बसाया है. उनकी शादी खास वजह से सुर्खियों में रही थी. निकाह के दौरान एक्ट्रेस ने पति के सामने कुछ शर्तें रखी थीं, जिनका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
निकाह में एक्ट्रेस ने पति से क्या-क्या मांगा?
दरअसल, हिना अफरीदी की शादी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें एक्ट्रेस निकाह के वक्त पति के सामने शर्तें रखती दिखी थीं. हिना ने पति से कहा था कि उन्हें हर महीने 5 लाख रुपये चाहिए. घूमने का, शॉपिंग का, कहीं भी आने-जाने का खर्चा पति को उठाना होगा. डिजाइनर कपड़ों का खर्च उठाने की भी बात कही थी.
इसके अलावा 6 महीने में एक बार विदेश घुमाने की डिमांड रखी थी, वो भी बिजनेस क्लास में. हिना ने शर्त में ये भी कहा था कि वो जब भी जितनी शॉपिंग करेंगी सारा पैसा उनके पति उठाएंगे. वो अपना 1 रुपया भी खर्च नहीं करेंगी. हिना की डिमांड सुनकर उनके पति के चेहरे की रंगत उड़ गई थी.
निकाह का ये वीडियो वायरल होने के बाद हिना को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान की आवाम ने उनकी शर्तों पर ऐतराज जताया था. अब हिना ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है. उनका कहना है कि पति से डिमांड करना हर लड़की का हक होता है.
हिना ने हेटर्स को जवाब देते हुए कहा था- मैं ये कहना चाहूंगी कि ये हर लड़की का हक है कि वो अपने शौहर से कुछ भी मांग सकती है. अभी तो आपने वही वीडियो देखी है, जो कैमरे के सामने मैंने मांगा है. कैमरे के पीछे तो और भी बहुत कुछ मांगा है. वो तो आपने सुना ही नहीं है, जो लोग सुनेंगे, वो कान पकड़ लेंगे. लेकिन ये लड़कियों का हक है.
हिना अफरीदी की बात करें तो वो पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2021 में 'पहली सी मुलाकात' शो से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. हिना कच्चा धागा, राजा रानी जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.
aajtak.in