मुश्किल में पाकिस्तान आइडल, जंग के चलते दूसरी बार रोका गया शो, नाराज हुई आवाम

पाकिस्तान आइडल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. शो को दूसरी बार पोस्टपोन कर दिया गया है. शो फिर से कब ऑन एयर होगा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisement
क्यों पोस्टपोन हुआ पाकिस्तान आइडल (Photo: Instagram @pakistanidol_) क्यों पोस्टपोन हुआ पाकिस्तान आइडल (Photo: Instagram @pakistanidol_)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

लगता है कि पाकिस्तान के सिंगिंग रियलिटी शो 'पाकिस्तान आइडल' के तारे गर्दिश में हैं. तभी तो ये शो आगे बढ़ ही नहीं पा रहा है. पहले शो को रमजान की वजह से बीच में रोक दिया गया था और अब एक बार फिर जंग के चलते बचे हुए शो को फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है. 

क्यों पोस्ट हुआ शो?

Advertisement

पाकिस्तान आइडल सीजन 2 पिछले साल अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था. रमजान की वजह से शो को बीच में रोक दिया गया था. इसका लास्ट एपिसोड फरवरी 2026 में ऑन एयर हुआ था. शो को ईद के बाद फिर से नए जोश के साथ शुरू करने की प्लानिंग थी. लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया. 

मेकर्स ने शो के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है कि शो अभी शुरू नहीं होगा. देश और उसके आसपास बने जंग के हालातों के चलते शो पर लगा ब्रेक फिलहाल जारी रहेगा. 

पाकिस्तान आइडल के ऑफिशियल हैंडल पर शेयर हुए पोस्ट में बताया गया है- प्लान के मुताबिक, रमजान के दौरान पाकिस्तान आइडल को रोक दिया गया था. ईद के बाद शो फिर से शुरू होना था. फिनाले में भी कुछ ही हफ्ते बचे थे. हालांकि, आसपास की परिस्थितियों में बदलाव के साथ, यह पता चलता है कि देश का मिजाज बदल गया है. रीजनल तनाव बढ़ने और नेशनल ऑस्टेरिटी (राष्ट्रीय मितव्ययिता) की मांग के बीच... इतने बड़े पैमाने पर सेलिब्रेशन को जारी रखना ठीक नहीं होगा. 

Advertisement

 

मेकर्स ने आगे कहा- पाकिस्तान आइडल हमेशा से इस देश की खुशी, गौरव और सामूहिक भावना का प्रतीक रहा है. हमारा फिनाले नेशनल सेलिब्रेशन होना चाहिए. इसलिए हमारा मानना ​​है कि ऐसे समय ये सेलिब्रेशन उस वक्त होना चाहिए जब पाकिस्तान इसे सही मायने में अपना सके. 

'यह फैसला आसान नहीं था. हमारे कंटेस्टेंट्स से कहेंगा कि आपकी जर्नी अभी खत्म नहीं हुई है, आपका मोमेंट कहीं खोया नहीं है. बस ये इंतजार है. हमारे दर्शकों से कहना चाहेंगे कि इस मंच के प्रति आपका प्यार, सपोर्ट और विश्वास हमारे लिए बहुत मायने रखता है. हम पाकिस्तान आइडल और इस देश के बेहतरीन टैंलेंट को सेलिब्रेट करने के प्रति कमिटेड रहेंगे. हम वापसी करेंगे.'

नाराज हुए फैंस 

पाकिस्तान आइडल की तरफ से ये पोस्ट सामने आने के बाद से फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं. पाकिस्तानी आवाम का कहना है कि हर तरफ सेलिब्रेशन हो रहा है, तो शो को क्यों ही रोकना है? कईयों का कहना है कि इतना इंतजार करते हुए अब शो को लेकर इंटरेस्ट ही खत्म हो गया है. इसलिए मेकर्स को अब फिनाले एपिसोड एयर करके विनर अनाउंस कर देना चाहिए, क्योंकि इतना इंतजार करते-करते तो लोग कंटेस्टेंट्स के नाम तक भूल जाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement