पाकिस्तान की फेमस इंफ्लुएंसर सहर हयात की जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. शादी के चंद सालों बाद ही उनकी मैरिड लाइफ तहस-नहस हो गई है. वो पति से 3 साल बाद अलग हो गई हैं. सहर ने अब तलाक पर चुप्पी तोड़ी है और एक्स हसबैंड समी राशीद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
सहर का छलका दर्द
सहर ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करके एक्स हसबैंड की घिघौनी सच्चाई दुनिया के सामने रखी है. सहर ने रोते हुए कहा कि शादी के बाद उनके एक्स हसबैंड ने उन्हें मेंटली टॉर्चर किया. उन्हें मारा-पीटा. सास-ससुर ने भी उन्हें काफी परेशान किया.
सहर ने कहा कि सास-ससुर कभी भी मां-बाप नहीं बन सकते. लोग कितना भी कह लें, लेकिन कोई भी सास-ससुर कभी मां-बाप नहीं बन सकते. सहर ने कहा कि शादी से पहले उनका एक्स हसबैंड और सास-ससुर उन्हें प्रिंसेस की तरह ट्रीट करते थे. लेकिन शादी के बाद उनके पति और घरवालों का बर्ताव बिल्कुल बदल गया था.
सहर ने कहा कि जब वो परेशान होकर अपने घर जाने लगी थीं तो एक्स हसबैंड समी ने उन्हें और उनकी मां को गंदी गालियां दीं. उन्हें उनका पूरा सामान तक ले जाने नहीं दिया था. सहर का ये भी कहना है कि जब हालात काफी बिगड़ गए थे तो उन्होंने सास-ससुर से अलग रहने की ख्वाहिश जाहिर की थी. ताकि उन लोगों के बीच शांति बने रहे. लेकिन ऐसा कहने पर उनके रिश्ते और बिगड़ गए.
एक्स पति ने की घिनौनी बात
सहर बोलीं- समी ने मुझे सभी के सामने, अपने पेरेंट्स के सामने कहा कि तुम्हें अलग रहना है तो मैं तुम्हें अलग रख लूंगा, अगर तुम मेरे पैर का अंगूठा 20 मिनट तक अपने मुंह में रख कर बैठोगी. मैं इस बात पर भी मान गई थी. सहर ने आगे कहा कि उनके एक्स हसबैंड समी उन्हें प्रेग्नेंसी में भी पीटते थे. उन्हें अपने घरवालों के सामने बेइज्जत करते थे. गालियां देते थे.
सहर ने ये भी दावा किया है कि वो समी के घर का सारा खर्च उठाती थीं. शादी में सारा पैसा उन्होंने ही खर्च किया था. सहर ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया. सहर के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं, जिसके बाद समी राशिद को काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई सेलेब्स भी सहर के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं. हालांकि, समी राशिद ने सहर के सभी आरोपों को गलत बताया है.
aajtak.in