पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस रमशा खान इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने 5 साल छोटे हीरो संग सीक्रेट वेडिंग करके हर किसी चौंका दिया. मगर शादी की अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से अपने सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. साथ ही अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी हटा दी है. अब ऐसी चर्चा है कि उन्होंने शोबिज को अलविदा कह दिया है.
एक्ट्रेस ने एक्टिंग से बनाई दूरी?
31 साल की रमशा खान ने हाल ही में बिना किसी को बताए गुपचुप तरीके से मशहूर पाकिस्तानी एक्टर खुशाल खान संग शादी रचाई. मगर वेडिंग अनाउंसमेंट से पहले ही उनके निकाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी, जिसपर एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी जताई थी.
निकाह की तस्वीरें लीक होने के बाद रमशा खान और उनके पति खुशाल ने खुद ही शादी की तस्वीरें फैंस संग शेयर करके अपनी शादी को कंफर्म किया. लाल जोड़े में दुल्हन बनीं रशमा को देख फैंस खुशी से गदगद हो गए. लेकिन हर किसी को हैरानी इस बात से हुई कि एक्ट्रेस ने शादी की किसी भी तस्वीर में अपना चेहरा नहीं दिखाया. वो अपने चेहरे को छिपाती नजर आईं.
इतना ही नहीं, रमशा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी प्रोफाइल फोटो भी हटा दी है. उन्होंने अपनी तस्वीर की जगह अपने दूल्हे राजा खुशाल की फोटो लगा दी है. एक्ट्रेस ने अपनी फॉलोइंग लिस्ट से भी सभी को हटा दिया है. वो अब सिर्फ अपने पति को ही फॉलो कर रही हैं. रमशा के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी शादी की तस्वीरों के अलावा कोई भी पोस्ट नहीं है.
ऐसे में पाकिस्तानी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि रमशा खान ने शादी के बाद शोबिज से दूरी बना ली है. इसीलिए उन्होंने अपने सभी पोस्ट्स भी डिलीट कर दिए हैं. मगर पाकिस्तानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, रशमा खान ने शादी के बाद कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया है. अगले कुछ महीनों तक वो किसी भी सीरियल में दिखाई नहीं देंगी. हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी किसी भी खबर को कंफर्म नहीं किया है.
रमशा खान की बात करें तो वो पाकिस्तानी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. वहीं, दूसरी ओर खुशाल खान भी पाक सिनेमा के मशहूर एक्टर है. दोनों कुछ प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ चुके हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क