महाकुंभ में माला बेचकर फेमस हुईं मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग टॉपिक बनी बनी हुई हैं. मोनालिसा भोंसले ने दूसरे धर्म के फरमान खान संग शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया है. मोनालिसा का परिवार उनकी शादी के खिलाफ है. उनके घर में मातम पसरा हुआ है. अब मोनालिसा की शादी पर उनके बॉयफ्रेंड का रिएक्शन सामने आया है.
परेशान है मोनालिसा का बॉयफ्रेंड
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का खुद को मोनालिसा का बॉयफ्रेंड बता रहा है. लड़के ने कहा कि मोनालिसा की शादी से उसे तगड़ा झटका लगा है. वो काफी दुखी है. वो मोनालिसा से बात करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी बात नहीं हो पा रही है.
लड़का से पूछा गया कि मोनालिसा गांव में आपकी गर्लफ्रेंड रही हैं. जब उनकी शादी का पता चला तो कैसा लगा? इसपर लड़के ने जवाब दिया- जब सोशल मीडिया पर मैंने मोनालिसा की शादी के रील्स देखे तो पहले मुझे लगा कि ये झूठी खबर है. लेकिन जब लगातार रील्स सामने आए तो लगा कि मोनालिसा ने किसी और से शादी कर ली है.
'मोनालिसा को मैं लगातार कॉल कर रहा हूं, लेकिन वो हमारी कॉल नहीं उठा रही हैं. मैंने अलग-अलग नंबर्स से मोनालिसा को कॉल किया है, लेकिन वो किसी भी कॉल का जवाब नहीं दे रही हैं.' हालांकि, वीडियो में दिख रहे लड़के के दावों में कितनी सच्चाई है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.
बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान से शादी की है. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. मोनालिसा की शादी की खबर सामने आते ही हर तरफ हलचल मच गई. परिवार ने उनकी शादी को मानने से इनकार कर दिया. मोनालिसा के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को एक्टिंग के बहाने से बहलाया-फुसलाया गया है.
मगर दूसरी ओर मोनालिसा, फरमान संग अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं. वो पति संग हनीमून पर चिल करती हुई नजर आईं. हनीमून से मोनालिसा और फरमान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
aajtak.in