66 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, PAK एक्ट्रेस ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट्स, बोली- मेरे पति...

पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो पाकिस्तान के कई टॉप शोज में काम कर चुकी हैं और अभी भी एक्टिंग में सुपर एक्टिव हैं. मगर अब बुशरा ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर एक सीक्रेट रिवील किया है.

Advertisement
दूसरी शादी पर बोलीं बुशरा (Photo: Instagram @weddingsbyminam) दूसरी शादी पर बोलीं बुशरा (Photo: Instagram @weddingsbyminam)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

बुशरा अंसारी पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. बुशरा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. वो पाकिस्तान के कई टॉप सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. मगर बुशरा की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ हेडलाइन्स में बनी रहती है.

दूसरी शादी को लेकर क्या बोलीं बुशरा?

दरअसल, बुशरा अंसारी 69 साल की हैं. मगर 66 साल की उम्र में उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर इकबाल हुसैन संग दूसरी शादी करके हर किसी के होश उड़ा दिए थे. अब बुशरा अंसारी ने एक इंटरव्यू में दूसरे पति संग अपने रिश्ते पर बात की है. उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट्स भी रिवील किए. 

Advertisement

बुशरा अंसारी ने बताया- सबसे अच्छी बात ये है कि शुरुआत से ही हमारे बेडरूम्स अलग हैं. ना किसी के उठने-बैठने से किसी को प्रॉब्लम होती है. ना किसी के खर्राटों से किसी को परेशानी होती है. अलग बेडरूम्स होने की वजह से किसी के शोर शराबे से भी किसी को कोई परेशानी नहीं होती. 

बुशरा आगे बोलीं- मेरे पति सुबह उठकर इस्लामाबाद काम करने चले जाते हैं. मैं भी काम से बाहर निकल जाती हूं, तो हमारा ज्यादा मिलना-मिलाना होता नहीं है. मेरे पति के खाने-पीने में भी कोई नखरे नहीं हैं. बुशरा ने बताया कि उनके पति काफी खुशमिजाज इंसान हैं. उनका रिश्ता अच्छा चल रहा है. 

 

36 साल बाद पहले पति से हुई थीं अलग

बुशरा अंसारी की बात करें तो उनकी पहली शादी साल 1978 में हुई थी. मगर शादी के 36 साल बाद 2014 में वो पति से तलाक लेकर अलग हो गई थीं. तलाक के बाद उन्होंने 66 की उम्र में दूसरी शादी रचाकर सनसनी मचा दी थी. पाकिस्तान की आवाम ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था. मगर उन्होंने कभी ट्रोल्स की परवाह नहीं की. वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने में यकीन रखती हैं. 

Advertisement

खास बात ये है कि बुशरा के दूसरे पति इकबाल हुसैन भी तलाकशुदा हैं.  वो उम्र में बुशरा से छोटे हैं. मगर उम्र की दीवार कभी दोनों के रिश्ते के बीच नहीं आई. दोनों ने तन्हाई में एक दूसरे का हाथ थामा और अब साथ में खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement