लॉकडाउन जैसी स्थिति में भी नए भोजपुरी गाने यू-ट्यूब पर छाए हुए हैं. आए दिन नए गाने रिलीज किए जा रहे हैं और भोजपुरी दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं. भोजपुर फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बंगलिनिया' (Bangliniya) रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है.
इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि इस भोजपुरी गाने के वीडियो को यू-ट्यूब पर रिलीज के बाद 10 दिन से भी कम समय में 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है.
खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) द्वारा गाया गया यह भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है और रौशन सिंह ने इसका म्यूजिक दिया है.
इस भोजपुरी गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) पर फिल्माया गया है. इस वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. खेसारी लाल यादव ने इस गाने में बेहतरीन डांस किया है. वहीं, पाखी हेगड़े का लुक काफी पसंद किया जा रहा है.
देखें वायरल हो रहे इस गाने का वीडियो...
aajtak.in