एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. आज का दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी मिक्स्ड रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बिग बॉस और द कपिल शर्मा शो में 'पठान' का प्रमोशन करने नहीं जाएंगे. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए इंटरव्यू में बेटी मालती और सरोगेसी को चुनने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ये सब मेडिकल कारण की वजह से हुआ है.
एक्टिंग छोड़ सब्जी बेचने को मजबूर 'डॉ मशहूर गुलाटी'! मायूस हालत देख फैन्स हुए हैरान
सुनील ग्रोवर ने अपनी एक फोटो शेयर की है. इसमें वह आलू- प्याज बेचते नजर आ रहे हैं. ग्रे पैंट्स और हुडी में एक्टर मायूस बैठे हुए हैं. पीछे की ओर काफी सारे जूट के बोरे दिख रहे हैं. आलू- प्याज बेचते हुए की फोटो शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर कह रहे हैं कि अब यह उनकी अटरिया है.
कपिल शर्मा, सलमान खान के शो पर 'पठान' प्रमोट नहीं करेंगे शाहरुख, वजह है खास
'पठान' इस साल की पहली सबसे बड़ी रिलीज है. इसके बावजूद बॉलीवुड बादशाह ने इसके प्रमोशन में शामिल ना होने का फैसला लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बिग बॉस और द कपिल शर्मा शो में 'पठान' का प्रमोशन करने नहीं जाएंगे.
प्रियंका चोपड़ा ने क्यों बेटी को पाने के लिए ली सरोगेसी की मदद? किया बड़ी मुश्किलों का सामना
प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए इंटरव्यू में बेटी मालती और सरोगेसी को चुनने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ये सब मेडिकल कारण की वजह से हुआ है. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बच्ची का जन्म समय से तीन महीने पहले हुआ था. ऐसे में वो रोज बच्ची के साथ रहने अस्पताल जाती थीं.
महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, इसलिए अनंत अंबानी की सगाई में नहीं गए आलिया-रणबीर?
डायरेक्टर महेश भट्ट की मुंबई के एच एन अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई है. महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पिता का हाल बताया. अनंत अंबानी की सगाई की पार्टी से आलिया और रणबीर नदारद थे. ऐसे में फैंस के मन में सवाल थे. लगता है कि पिता की वजह से ही आलिया फंक्शन का हिस्सा नहीं बनी.
'गंगूबाई' स्टाइल में पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं राखी सावंत, बयां किया दर्द
पिछले साल 9 नवंबर को शर्लिन चोपड़ा ने राखी के खिलाफ कंप्लेंट फाइल की थी. शर्लिन का कहना है, राखी उनकी और बॉलीवुड के बीच की लड़ाई में बिना वजह कूद गई हैं. 19 जनवरी को राखी को हिरासत में ले लिया गया. पर जब वो पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं, तो अलग ही स्वैग में नजर आईं.
aajtak.in