Film wrap: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस किया टॉप, रणवीर की सक्सेस पर क्यों चुप हैं दीपिका?

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने अपनी धांसू कमाई से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके अलावा अल्लू अर्जुन की फिल्म का पहला पोस्ट रिलीज हो गया है.

Advertisement
 रणवीर की सक्सेस पर क्यों चुप दीपिका? (Photo: x/@RedChilliesEnt/@jiostudios) रणवीर की सक्सेस पर क्यों चुप दीपिका? (Photo: x/@RedChilliesEnt/@jiostudios)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:28 PM IST

बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं.  एक तरफ जहां डायरेक्टर एटली की सबसे मचअवेटेड फिल्म 'राका' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर धुरंध 1600 करोड़ रुपये पार हो गई है.

'मेरा जी नहीं भरा', आखिर क्या कहना चाहते हैं सलमान खान? एक्टर का पोस्ट वायरल
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का इन दिनों अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक्टर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका एक अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है. 

Advertisement

क्लासिक 'रामायण' से हुई रणबीर की फिल्म की तुलना, रामानंद सागर के बेटे बोले- ये सही नहीं
रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के टीजर पर अपनी राय रखी है. मोती सागर ने कहा कि उन्हें रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पसंद  आया है. साथ ही उन्होंने 1987 के टीवी सीरियल 'रामायण' और आने वाली फिल्म की तुलना को खारिज कर दिया. 

क्या है 'राका' का मतलब? अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक देख उठे सवाल
अल्लू अर्जुन की मचअवेटेड फिल्म 'राका', जिसमें दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. एक बड़े बजट की फिल्म है. इसके फर्स्ट-लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन का एक जबरदस्त नया अंदाज़ देखने को मिल रहा है. जानिए इसके टाइटल का अर्थ.

हर तरफ आदित्य धर का भौकाल! धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस किया टॉप, तो धुरंधर ने बनाया ओटीटी पर रिकॉर्ड
धुरंधर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस और OTT दोनों जगह रिकॉर्ड बना रही है. जहां धुरंधर 2 थिएटर्स में 1000 करोड़ हिंदी कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है.  वहीं पहला पार्ट नेटफलिक्स पर पहले 10 हफ्तों में सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्म बन चुका है. 

1600 करोड़ पार 'धुरंधर', रणवीर की सक्सेस पर क्यों चुप हैं दीपिका? ट्रोल्स को दिया जवाब
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. लेकिन फिल्म की सक्सेस पर दीपिका की चुप्पी फैंस को खल रही थी. दीपिका ने अब पहली बार धुरंधर पर अपना रिएक्शन दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement