Film Wrap: Hrithik Roshan के घर आया नया मेहमान, स्टैंडअप कॉमेडी करेंगे Kapil Sharma

फिल्म गहराइयां का टीजर रिलीज किया गया है और इसके अंत में फिल्म से जुड़े लोगों को इसका क्रेडिट भी दिया गया है. इसी में एक कैटगिरी इंटिमेसी डायरेक्टर की भी है. लोगों का ध्यान इस पर गया है और लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि बॉलीवुड फिल्मों में इंटिमेसी डायरेक्टर्स को भी क्रेडिट दिया जाने लगा है.

Advertisement
ऋतिक रोशन ऋतिक रोशन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड, समेत सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास. ऋतिक रौशन आज अपना 48वां जन्म दिन मना खास मौके पर वो अपने घर पर एक नया मेहमान लाये. वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर कपिल शर्मा के शो का ट्रेलर रिलीज किया गया. चंद देर के वीडियो में कपिल शर्मा फिर से पीएम मोदी पर चुटकी लेते दिखाई दिये. 

Advertisement

Hrithik Roshan Welcomes New Member: ऋतिक घर लाए नया मेहमान, लिखा- 'मुझे जब भी देखो हाय जरूर बोलना'

ऋतिक रोशन के घर का यह नया नन्हा मेहमान एक डॉग है. इस डॉग को ऋतिक ने अडॉप्ट किया है. इस क्यूट से डॉग को ऋतिक रोशन खूब दुलार करने में लगे हैं. डॉग का नाम ऋतिक ने मोगली रखा है. डॉग के साथ खेलते हुए ऋतिक रोशन ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में ऋतिक लिखते हैं, ''हेलो दुनिया, मैं मोगली हूं. कम से कम मेरा इंसान मुझे यही बुलाता है. मुझे प्यारी रोजी ने गाड़ी के नीचे पाया था. रोजी मेरे जैसे कई लोगों का ध्यान रखती हैं. जानवरों के लिए इस दुनिया को बेहतर बनाने के लिए थैंक यू मिस.''

Gehraiyaan: चर्चा में दीपिका पादुकोण-सिद्धांत की 'गहराइयां' के इंटिमेट सीन, जानें किसने किए डायरेक्टर

Advertisement

फिल्म गहराइयां का टीजर रिलीज किया गया है और इसके अंत में फिल्म से जुड़े लोगों को इसका क्रेडिट भी दिया गया है. इसी में एक कैटगिरी इंटिमेसी डायरेक्टर की भी है. लोगों का ध्यान इसपर गया है और लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि बॉलीवुड फिल्मों में इंटिमेसी डायरेक्टर्स को भी क्रेडिट दिया जाने लगा है. आइये जानते हैं कौन हैं दीपिका की फिल्म गहराइयां की इंटिमेसी कोच Dar Gai. 

Pushpa The Rise: बस थोड़ा सा सब्र और, इस दिन हिंदी में आ रही अल्लू अर्जुन की मूवी

जनवरी 2022 की 14 तारीख से प्राइम वीडियो पर ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर पुष्पा: द राइज-पार्ट 1 को हिंदी में रिलीज किया जाएगा. सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल प्रमुख भूमिका में हैं. मेगा-एंटरटेनर जिसने प्रशंसकों और आलोचकों से समान रूप से प्रशंसा हासिल की है, पहले से ही भारत में प्राइम सदस्यों और दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम कर रही है.

सोनू सूद से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, एक्टर की बहन मलविका ने ज्वाइन की कांग्रेस

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद देश के रियल हीरो हैं और कोरोना काल में लोगों की जिस तरह से उन्होंने मदद की उसे भुलाया नहीं जा सकता. देशवासियों के दिलों में सोनू ने एक जगह बनाई है और सम्मान हासिल किया है. अब सोनू सूद की बहन भी एक मुख्य वजह से सुर्खियों में हैं. सोनू सूद अपने आप को किसी पार्टी विशेष का नहीं मानते हैं मगर उनकी बहन ने कांग्रेस ज्वाइन करने का निर्णय लिया है. सोनू सूद की बहन मलविका सूद सोमवार को कांग्रस ज्वाइन कर ली है.

Advertisement

Urfi Javed का नया ड्रामा, हाथ में गीता, टीशर्ट पर लिखा जावेद अख्तर का नाम, क्या है वजह

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद और सोशल मीडिया ट्रेंड का एक गहरा रिश्ता बन चुका है. वो हर दिन कुछ न कुछ नया करके ट्रेंड में छा जाती हैं. एक बार फिर उर्फी अपने अलग अंदाज को लेकर लाइमलाइट में आ चुकी हैं. हाल ही में पैपराजी ने उर्फी जावेद के अनोखे लुक को अपने कैमरे में कैद किया. अनोखा लुक इसलिये, क्योंकि इस बार उन्होंने काफी अलग मैसेज वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement