Advertisement

Entertainment News Live: नेहा कक्कड़ का गाना रिलीज, BB में भिड़े सीनियर्स

aajtak.in | नई दिल्ली | 21 अक्टूबर 2020, 10:41 PM IST

जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या है खास. बिग बॉस में सीनियर्स के बीच अपनी टीम को जिताने के लिए घमासान छिड़ गया है. हिना-गौहर-सिद्धार्थ के बीच तीखी बहसबाजी हुई. दूसरी तरफ, सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होने से पहले नेहा ने रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर किया था.

रोहनप्रीत-नेहा कक्कड़

हाइलाइट्स

  • बिग बॉस 14 में अपनी टीम को जिताने के लिए भिड़े सीनियर्स
  • आज रिलीज होगा नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत का गाना
  • सलमान खान से इस बात को लेकर नाराज हुईं रुबीना दिलैक
  • प्रभास की बाहुबली 2 अमेरिका में री-रिलीज की जाएगी
10:41 PM (5 वर्ष पहले)

ऋतिक रोशन के बाद अब माधुरी ने की 'डांसिंग डॉक्टर' की तारीफ, कही ये बात

Posted by :- Puneet Parashar

असम के डॉक्टर अरूप सेनापति का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रातों रात उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में हो गई. दरअसल उन्होंने पीपीई किट पहनकर ऋतिक रोशन के हिट आइटम नंबर घुंघरू टूट गए पर डांस किया था. ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और खुद ऋतिक रोशन ने इस वीडियो की तारीफ की.

10:31 PM (5 वर्ष पहले)

महीने भर बाद मुंबई लौटे सैफ-करीना, इस लुक में नजर आए तैमूर

Posted by :- Puneet Parashar

गुडगांव स्थ‍ित पटौदी में तकरीबन एक महीना बिताने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान मुंबई स्थित अपने घर वापस लौट आई हैं. करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पाउट सेल्फी शेयर की जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. करीना ने लिखा, "चीजों को पाउट अवे कर रही हूं... घर जाने को लेकर उत्साहित हूं."

10:30 PM (5 वर्ष पहले)

घोड़ी चढ़े कंगना रनौत के भाई करण, सामने आई तस्वीरें

Posted by :- priya shandilya

कंगना रनौत के घर इस वक्त जश्न का माहौल है. उनके भाई करण की शादी हो गई है और अब नई दुल्हन यानी कंगना की भाभी की तस्वीरें भी सामने आ गई है. कंगना और रंगोली चंदेल ने भाई की वेड‍िंग की फोटोज शेयर की हैं. कंगना ने भाई करण और भाभी अंजली का एक वीड‍ियो शेयर किया है. वीड‍ियो में शादी की रस्म के बीच जोड़े की फोटो ली जा रही है, जहां कंगना भी किसी रस्म को पूरा करती दिखाई दे रही हैं. इस बीच वे हिमाचली भाषा में बात करते हुए सुनी जा सकती हैं. 

8:53 PM (5 वर्ष पहले)

शम्मी कपूर के बेटे ने क्यों नहीं रखा इंडस्ट्री में कदम? छोड़ दीं फिल्में देखना

Posted by :- Vishu Sejwal


बॉलीवुड में कपूर खानदान ने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में और एक्टर्स दिए हैं. पृथ्वीराज कपूर से शुरु हुआ ये सफर आज भी रणबीर और करीना जैसे सितारों के साथ ही बदस्तूर जारी है. जहां इस खानदान के कुछ लोगों ने ऑडियन्स के दिलों में खास जगह बनाई है वही कई ऐसे भी हैं जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए रखी है. शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर भी इनमें से एक हैं. 
 

Advertisement
8:52 PM (5 वर्ष पहले)

ट्रोलिंग पर बोलीं गीता बसरा, खराब परफॉर्मेंस पर क्रिकेटर्स की पत्नियां होती हैं सॉफ्ट टारगेट

Posted by :- Vishu Sejwal

हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने कहा कि हम ना तो अपने क्रिकेटर हसबेंड के साथ खेलती हैं और ना ही हम टीम का हिस्सा हैं या उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. क्रिकेटर्स की पत्नियों को टारगेट करना आसान है. 

8:51 PM (5 वर्ष पहले)

क्रॉस फंक्शनल एथलीट बनेंगे आयुष्मान, होमटाउन में करेंगे पहली बार शूटिंग

Posted by :- Vishu Sejwal

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म का टाइटल निर्धारित हो गया है. इस फिल्म का नाम चंडीगढ़ करे आशिकी है और इसे अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं. आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर अपनी, वाणी और अभिषेक की तस्वीर शेयर की है और फिल्म को लेकर बात की है. आयुष्मान के पोस्ट की पहली तस्वीर में लीड एक्टर्स और डायरेक्टर को देखा जा सकता है वहीं दूसरी तस्वीर में क्लैपबोर्ड की तस्वीर है जिस पर फिल्म का नाम लिखा है

8:51 PM (5 वर्ष पहले)

2020 में रिलीज होती शाहरुख-काजोल की DDLJ, तो कमाई होती 500 करोड़

Posted by :- Vishu Sejwal


बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं. इस फिल्म को फैंस ने इतना पसंद किया गया कि इसे कई सालों तक मराठा थिएटर में दिखाया गया था. आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टर के तौर पर ये पहली फिल्म थी और इस फिल्म के सहारे शाहरुख और काजोल ने स्टारडम हासिल करने में कामयाबी पाई थी. अब फिल्म के प्रोड्यूसर्स यशराज ने इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को शेयर किया है. 

8:47 PM (5 वर्ष पहले)

पूर्वजों के गांव में बच्चों का स्कूल खोलने की सोच रहे हैं अमिताभ

Posted by :- priya shandilya

केबीसी के हॉटसीट पर बैठी अंकिता एक सवाल में अटक गई थी. उन्होंने वीड‍ियो कॉल ए फ्रेंड लाइफलाइन लिया और अपने मौसा को कॉल किया. अंकिता के मौसा ने फोन उठाया और अमिताभ से बात करने की खुशी जाहिर की. इससे पहले क‍ि अमिताभ अंकिता के सवाल के बारे में कुछ बताते, अंकिता के मौसा ने बिग बी को उत्तर प्रदेश के बाबू पट्टी स्थ‍ित उनके पूर्वजों के घर आने का न्योता दिया. इस न्योतेे पर अमिताभ ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इत्तेफाक से कुछ दिन पहले वे अपने पर‍िवार से इसी बात को लेकर चर्चा कर रहे थे. अमिताभ ने बताया कि वे अपने पूर्वजों के घर जाकर वहां बच्चों के लिए स्कूल खोलने की सोच रहे हैं. महानायक के इस व्यवहार को देख लोग उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं. 

8:16 PM (5 वर्ष पहले)

अनिल कपूर का मस्कुलर लुक देख हैरान सुपरस्टार्स, बेटी सोनम ने दिया ये रिएक्शन

Posted by :- Puneet Parashar

अर्जुन कपूर ने भी इमोजी बनाकर अपने इमोशन्स शेयर किए हैं तो वहीं रितेश देशमुख ने कमेंट बॉक्स में लिखा- WTF. बता दें कि अनिल कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा, "ये पापा ज्ञान नहीं देते हैं, बस कपड़े उतार कर समंदर किनारे वॉक करते हैं. हर किसी का एक वीक पॉइंट होता है और मेरा वीक पॉइंट है खाना."

Advertisement
7:28 PM (5 वर्ष पहले)

पहली बार भाभी संग नजर आईं कंगना रनौत, लिखा- सबसे बड़ा दान है कन्यादान

Posted by :- Puneet Parashar

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "करण और अंजली को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आयी है मगर जब मैं अंजली के माता पिता के बारे में सोचती हूं तो दिल भारी हो जाता है. आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया. आज उनकी बेटी का कमरा खाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं."

7:17 PM (5 वर्ष पहले)

प्रभास के बर्थडे पर अमेरिका में होगा जश्न

Posted by :- priya shandilya

सुपरस्टार प्रभास ने साउथ इंडस्ट्री से निकल अब बॉलीवुड में भी अलग पहचान बना ली है. फिल्म की कहानी कैसी भी क्यों ना हो, प्रभास अपने चेहरे के दम पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करवा देते हैं. अगर फिल्म की कहानी भी अच्छी ही और प्रभास भी फुल फॉर्म में हो, तो फिर बाहुबली जैसी फिल्में बनती हैं जिनका काम ही सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करना होता है.

6:43 PM (5 वर्ष पहले)

नेहा कक्कड़ का 'नेहू दा व्याह' रिलीज

Posted by :- priya shandilya

वीड‍ियो में नेहा और रोहनप्रीत की क्यूट जोड़ी देखने को मिल रही है. लुका-छिपी के खेल के बीच उनके प्रेम की कहानी गढी गई है. नेहा का ट्रेड‍िशनल लुक और रोहनप्रीत का पंजाबी मुंडा वाला स्वैग शानदार है. वीड‍ियो को अब तक दस लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि इस वीड‍ियो को लेकर जो बज बना था उससे उम्मीद की जा रही थी कि यह काफी धमाल मचाने वाला है. 

6:12 PM (5 वर्ष पहले)

बिग बी के ट्वीट ने बदल दी 3 साल के बच्चे की जिंदगी

Posted by :- priya shandilya

हाल ही में सोशल मीड‍िया पर एक 3 साल के बच्चे का अपने प‍िता संग संगीत रियाज करते हुए वीड‍ियो वायरल हुआ था. इस मजेदार वीड‍ियो ने महानायक अमिताभ बच्चन का भी दिल जीत लिया था. उन्होंने इसे शेयर किया था. अब बिग बी के ट्वीट के बाद दोनों पिता-बेटे की जिंदगी बदल गई है. पूरी दुनिया उन्हें जानने लगी है. 

5:52 PM (5 वर्ष पहले)

शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क जा रहे अनुपम खेर

Posted by :- priya shandilya

अन‍िल और सतीश के साथ फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा- 'जैसा क‍ि मैं वापस न्यूयॉर्क जाने की तैयारी में हूं लेक‍िन मैं मेरे दोस्तों को बहुत मिस करने वाला हूं. उन्होंने लॉकडाउन के इन 8 महीनों को मेरे लिए आसान और यादगार बनाया. थैंक्यू अन‍िल कपूर और सतीश कौश‍िक, आपके प्यार, गर्मजोशी और हमारी स्टूप‍िड कन्वर्सेशंस के लिए. मुश्क‍िल वक्त को आपने आसान बनाया'. 

Advertisement
5:49 PM (5 वर्ष पहले)

करीना से प्र‍ियंका तक, जब सितारों ने बीच में छोड़ा प्रोजेक्ट

Posted by :- priya shandilya

मुथैया मुरलीधन की बायोपिक 800 को लेकर काफी बवाल देखने को मिला है. राजनीति की वजह से इस फिल्म का बनना तो दूर,इसके लीड एक्टर ने भी खुद को फिल्म से बाहर कर लिया है. फिल्म में विजय सेतुपति, मुरलीधरन का किरदार निभाने जा रहे थे. लेकिन तमिलनाडु में फिल्म को लेकर काफी बवाल हुआ, कई तरह के विवाद खड़े हुए, जिसके बाद विजय ने खुद को इस फिल्म से बाहर कर लिया. 

4:39 PM (5 वर्ष पहले)

तीन हफ्तों में इन वजहों से ट्रोल हुआ सलमान खान का शो

Posted by :- priya shandilya

बिग बॉस 14 को टेलीकास्ट हुए अभी सिर्फ तीसरा हफ्ता ही चल रहा है. इस बीच सलमान खान का शो कई मौकों पर ट्रोल हो चुका है. कभी शो कंटेस्टेंट के एविक्शन पर ट्रोल होता है तो कभी सीनियर्स की एंट्री पर. जानते हैं इन तीन हफ्तों के बीच हुए उन मौकों के बारे में जब इस रियलिटी शो की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई.

3:41 PM (5 वर्ष पहले)

देखने में हो रही सारा को दिक्कत

Posted by :- Monika Gupta

बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान कई बार कंटेस्टेंट्स को चोट लगी हैं. बिग बॉस 14  में भी सिंगर सारा गुरपाल घायल हो गई थीं. उनकी आंखो में चोट लगी थी. फिलहाल वो शो से बाहर हो चुकी हैं. अब सिंगर ने अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि अभिनव और शहजाद भी शो में चोटिल हुए थे. स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में सारा ने अपनी इंजरी के बारे में बात करते हुए कहा- ये अभी भी बुरी स्थिति में है. मैं अपने फोन में चीजे पढ़ नहीं सकती हूं. और ये उन दवाओं के कारण है जो मुझे कॉर्निया को ठीक करने के लिए अपनी आंखों में डालनी है. मुझे चीजों को देखने में दिक्कत हो रही है. मैं अंडर ऑब्जर्वेशन में हूं. पहले वे कॉर्निया का इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद वो विजन पर आएंगे. एक एक्टर के लिए उसके चेहरे और आंखों से जरुरी कुछ नहीं है. 

3:39 PM (5 वर्ष पहले)

बधाई 2 में कैसा होगा राजकुमार और भूमि का किरदार

Posted by :- Monika Gupta

2018 में फिल्म बधाई हो रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे. फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म बधाई 2 लेकर आ रहे हैं. राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर साथ में फिल्म बधाई दो में नजर आने वाले हैं. फिल्म को हर्षवर्धन कुलकर्णी डायरेक्ट कर रहे हैं. हर्षवर्धन ने फिल्म बधाई दो के बारे में बात की है. उन्होंने भूमि और राजकुमार राव के किरदार के बारे में भी बताया.हर्षवर्धन ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, राजकुमार और भूमि के कैरेक्टर काफी यूनिक हैं. मैं भूमि और राजकुमार को ही इन कैरेक्टर में देख सकता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन जबरदस्त दिखेगी. 
 

3:02 PM (5 वर्ष पहले)

नुसरत की फर्राटेदार हरियाणवी के पीछे है राजकुमार का हाथ

Posted by :- priya shandilya

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा बहुत जल्द अमेजन ओरिजिनल 'छलांग' मूवी में साथ नजर आने वाले हैं. इस मूवी में दोनों एक्टर्स हर‍ियाणवी बोलते नजर आएंगे. हर‍ियाण से मीलों दूर मुंबई की नुसरत के लिए हर‍ियाणवी लहजे में बात करना इतना आसान नहीं था. इसके लिए उन्हें किसी और ने नहीं बल्क‍ि उनके को-स्टार राजकुमार राव ने उन्हें हर‍ियाणवी बोलने की ट्रेंनिग दी.  

Advertisement
2:26 PM (5 वर्ष पहले)

KBC के सेट पर अमिताभ से मिलने पहुंचे मनीष पॉल

Posted by :- priya shandilya

अमिताभ बच्चन की फैन देश और दुनिया में फैली हुई है. आम जनता से लेकर इंडस्ट्री में भी उनके कई फैन्स हैं. इन्हीं में से एक फैन एक्टर और होस्ट मनीष पॉल भी हैं. मनीष, बिग बी के बहुत बड़े फैन हैं. तो ऐसे में वे बिग बी से मिलने का कोई भी मौका नहीं गंवाते. हाल ही में एक शूट के दौरान जब मनीष को पता चला क‍ि अमिताभ भी वहीं नजदीक में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की शूट‍िंग कर रहे हैं तो मनीष उनसे मिलने केबीसी के सेट पर पहुंच गए.

12:28 PM (5 वर्ष पहले)

म्यूजिक वीडियो में भी दिखेंगी तान्या

Posted by :- Monika Gupta

तान्या एक म्यूजिक विडियो में नजर आएंगी. इस बारे में तान्या ने बताया, “मैंने अभी समीर के साथ एक म्यूजिक विडियो किया है जो इस हफ्ते में रिलीज़ हो जाएगा और मैं एक और वेब सीरीज जिसका नाम है “मिनी बम” कर रही हूं, जो दिसंबर में रिलीज़ होगी. डेली सोप की बात करूं तो मैं फिलहाल कोई डेली सोप नहीं कर रही हूं क्योंकि मुझे कुछ ऐसा रोल चाहिए जो मेरे पर्सनालिटी को मैच करें और इसके अलावा मेरी बहन के साथ जो मेरा यूट्यूब चैनल है उसकी शूटिंग करती रहती हूं.” अपने ड्रीम रोल को लेकर उन्होंने कहा “मैं कुछ ऐसा प्ले करना चाहती हूं जो क्वीन में कंगना ने किया था, ऐसा कुछ मेरा ड्रीम रोल होगा.”

12:24 PM (5 वर्ष पहले)

बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिया बड़ा झटका

Posted by :- Hansa Koranga

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हैं कि एक टीम का गेमओवर होने जा रहा है. ये भी कहा कि हारने वाले टीम के सभी सदस्यों को मुख्य द्वार से होते हुए बाहर आना होगा. इसके बाद शुरू होता है कंटेस्टेंट्स का रोना धोना. बिग बॉस का आदेश सुन सभी शॉक्ड हो गए हैं. हारने वाली टीम के साथ तीनों सीनियर्स हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान भी शो से निकल जाएंगे. वीडियो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट्स बेहद निराश हैं और एक-दूसरे से गले लगकर रो रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशान निक्की तंबोली हैं. वे फूट फूटकर रो रही हैं. 

12:03 PM (5 वर्ष पहले)

बिग बॉस के अंदर पहुंची इमरजेंसी टीम

Posted by :- Monika Gupta

शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है. कलर्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- आखिर क्या हुआ ऐसा बिग बॉस के घर में? क्यों आ गई इमरजेंसी टीम? प्रोमो में दिखाया गया कि घर में अचानक से हूटर बजने लगता है. हूटर की आवाज से निक्की चीखकर भागने लगती हैं. लाइट भी आने जाने लगती है. घर के अंदर इमरजेंसी टीम आती है. बिग बॉस के घर में पहली बार ऐसा हुआ जब घर में अचानक इमरजेंसी टीम आई. ये सब देखकर सभी कंटेस्टेंट घबरा जाते हैं. सभी हैरान परेशान दिखे. प्रोमो में रेड जोन की झलक भी देखने को मिली.

11:30 AM (5 वर्ष पहले)

क्या सिद्धार्थ का चल रहा अफेयर?

Posted by :- Hansa Koranga

बिग बॉस के मंगलवार के एपिसोड में सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र कर सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, टास्क के दौरान सिद्धार्थ गौहर खान की टीम का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद गौहर सिद्धार्थ के पास जाकर उन्हें हटाने की कोशिश करती हैं. तब सिद्धार्थ मस्ती करते हुए कहते हैं- तुम मुझे छू नहीं सकती हो. घर पर मेरी गर्लफ्रेंड है. जवाब में गौहर कहती हैं- अच्छा है तुम्हारे लिए.
 

Advertisement
11:29 AM (5 वर्ष पहले)

गौहर और बेटे जैद की शादी को लेकर पापा इस्माइल दरबार ने कहा ये

Posted by :- Monika Gupta

एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों बिग बॉस 14 के घर में नजर आ रही हैं. शो में वो सीनियर बनकर गई हैं. सीरियल में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. बिग बॉस के अलावा गौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. गौहर और जैद की शादी को लेकर इस्माइल दरबार ने कहा- ''देखिए, हमने अभी तक शादी की तारीख पर चर्चा नहीं की है. लेकिन हांं, अगर ज़ैद और गौहर कल या छह महीने बाद या आज भी फैसला करते हैं, तो हम उसके लिए तैयार हैं जो वो चाहते हैं. मेरी खुशी उनकी खुशी में है. ''

11:26 AM (5 वर्ष पहले)

बिग बॉस 14 का हिस्सा बनेंगी कविता कौशिक!

Posted by :- Hansa Koranga

सूत्रों के मुताबिक, FIR फेम चंद्रमुखी चौटाला यानि कविता कौशिक बिग बॉस हाउस में एंट्री कर सकती हैं. शो शुरू होने से पहले भी बिग बॉस के लिए कविता का नाम सामने आया था. तब कविता ने शो में अपनी एंट्री से इंकार किया था. अब एक बार फिर कविता कौशिक का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है. कहा जा रहा है कि कविता ने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने का मन बना लिया है. अब वे शो में जाने के लिए तैयार हैं.

10:52 AM (5 वर्ष पहले)

पवित्रा पुनिया ने गौहर खान के लिए बोले अपशब्द

Posted by :- Hansa Koranga

निक्की तंबोली से बातचीत करते हुए पवित्रा पुनिया ने गौहर को गालियां दीं. गौहर खान को लाल परी बुलाते हुए पवित्रा ने गालियां दीं. पवित्रा ने कई बार अपशब्दों को इस्तेमाल किया. गौहर को रूल की किताब बताया. पवित्रा ने गौहर खान को बायस्ड बताया. पवित्रा ने ये भी कहा कि हिना और गौहर ने टास्क में गैंगअप किया और सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ टास्क खेला. पवित्रा ने कहा कि मैं अब इन्हें बताऊंगी.
 

10:01 AM (5 वर्ष पहले)

राहुल और जैस्मिन में हुई तू तू-मैं मैं

Posted by :- Monika Gupta

बिग बॉस 14 में सोमवार के वार के बाद सभी घरवालों ने अपनी ड्यूटीज री-डिसाइड की. एक तरफ जहां अभिनव और रुबीना ने लंच बनाने से मना किया, तो दूसरी तरफ राहुल वैद्य ने बर्तन धोने इंकार कर दिया. राहुल ने पहले बर्तन धोने के लिए पहले हां कहा था, लेकिन फिर अचानक से उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद जैस्मिन भसीन काफी गुस्से में आ गई थीं.
 

9:48 AM (5 वर्ष पहले)

आयुष्मान के बालों पर फिदा हुआ फैन, एक्टर बोले- विग भेज दूं?

Posted by :- sudhanshu maheshwari

अब आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी. फोटो को देख आयुष्मान खुद इतने खुश हैं कि वे अपनी तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं. उस फोटो को शेयर कर एक्टर ने लिखा- मैं उठा और मुझे कितना बेहतरीन लगा. फिर मैंने खुद को शीशे में देखा. क्या बाल है ये? अब उनकी तस्वीर को फैन्स ने काफी पसंद किया. सभी ने एक्टर के लुक की तारीफ की. लेकिन एक फैन ऐसा भी दिखा जिसने आयुष्मान के बालों को छूने की बात की. फैन ने आयुष्मन की पोस्ट पर लिखा- आपका ये चेहरा, आपकी अदाएं मेरे फोन को जला देंगी. मैं तो इन बालों को छूना चाहता हूं.
 

Advertisement
9:48 AM (5 वर्ष पहले)

DDLJ के 25 साल: आमिर ने किया शाहरुख की फिल्म को याद

Posted by :- sudhanshu maheshwari

एक्टर आमिर खान ने भी शाहरुख की इस खास फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक पोस्ट के जरिए इस फिल्म की खासियत बताई है. उनकी नजरों में इस फिल्म में सबकुछ देखने को मिल गया था. पोस्ट में लिखा है- ऐसा हीरो जो अपने आप को खोज लेता है, ऐसे एक्ट्रेस जो अपनी अंदर की आवाज पहचान लेती है, ऐसा विलेन जिसका हृदय परिवर्तन हो जाता है. ये फिल्म हमारे अंदर की अच्छाई और ऊंचाई को दिखाती है. मैं पूरी कास्ट की तारीफ करना चाहूंगा. आमिर खान ने अपनी पोस्ट में शाहरुख, काजोल से लेकर आदित्य तक पूरी टीम का जिक्र किया है.

9:48 AM (5 वर्ष पहले)

बिग बॉस: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते हैं एजाज

Posted by :- sudhanshu maheshwari

बिग बॉस के एक वायरल वीडियो में एजाज खान अपने दिल की बात गौहर, हिना और सिद्धार्थ से कर रहे हैं. वे अपने सलिब्रेटी क्रश के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. एजाज की नजरों में उन्हें एक्ट्रेस तबू बहुत पसंद है और उनके बड़े फैन हैं. अब यहां तक तो ठीक था, लेकिन एजाज तो तबू से शादी करने के भी सपने देख रहे हैं. वे तबू संग सात फेरे लेना चाहते हैं. एजाज का ऐसा प्रपोजल सुन सीनियर्स ने भी मौके पर चौका मार दिया. सभी ने मिलकर एजाज की चुटकी ली और उनके इस खूबसूरत सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश. 

8:35 AM (5 वर्ष पहले)

सलमान से नाराज रुबीना ने की शो छोड़ने की बात

Posted by :- Monika Gupta

बिग बॉस 14 में मंगलवार के एपिसोड में हंसी, लड़ाई, इमोशन, शिकायत सब देखने को मिला. वीकेंड के वार में जब सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को सामान कहकर बुलाया था. ये बात रुबीना दिलैक को बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने बिग बॉस से इसकी शिकायत की और शो छोड़ने की बात की.

8:13 AM (5 वर्ष पहले)

रिलीज होगा नेहा कक्कड़ का गाना

Posted by :- Hansa Koranga

नेहा कक्कड़ का मचअवेटेड सॉन्ग नेहू दा ब्याह आज रिलीज होने वाला है. इस गाने में नेहा की रोहनप्रीत संग शादी की जर्नी को दिखाया जाएगा. गाने का जबरदस्त प्रमोशन किया गया है. पहले लोगों को लगा था कि सच में नेहा और रोहनप्रीत रिलेशन में हैं, लेकिन बाद में मालूम पड़ा कि दोनों एक म्यूजिक एल्बम के लिए साथ आए हैं. जिसका वे प्रमोशन कर रहे हैं. 

8:11 AM (5 वर्ष पहले)

बिग बॉस में आपस में भिड़े सीनियर्स

Posted by :- Hansa Koranga

बिग बॉस में सीनियर्स के बीच ठन गई है. कंफर्म होने के लिए दिए गए टास्क के रिजल्ट को लेकर तीनों सीनियर्स भिड़ गए हैं. हिना और गौहर ने सिद्धार्थ की टीम पर चीटिंग करने का आरोप लगाया है. वहीं सिद्धार्थ के मुताबिक उनकी टीम ने चीटिंग नहीं की है और वे इस टास्क को जीते हैं. अपकमिंग एपिसोड में खुलासा होगा कि कौन सी टीम ये टास्क हारती है.