बॉलीवुड सितारों की चकाचौंध से भरी जिंदगी सभी को आकर्षिक करती है. चाहे वो उनके कपड़े हो या उनके एक्सेसरीज. हाल ही में शाहिद कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान शाहिद 2 लाख रूपये का बैकपैक कैरी किए नजर आए.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्शी खान ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने इच्छा जाहिर की कि वह सलमान खान जैसे किसी लड़के को डेट करना चाहती हैं.
अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें फिल्म के हिट होने या फ्लॉप होने से फर्क नहीं पड़ता है. जिंदगी का मतलब ही उतार-चढ़ाव से भरा होता है. बतौर एक्टर उनका करियर भी कुछ ऐसा ही रहा है.
अनुष्का शर्मा ने कहा था कि रणबीर कपूर को हर वह बात जाननी होती है जो इंडस्ट्री में चल रही होती है. वह मेरे मेकअप रूम में आता था और ड्रॉर्स खोलकर देखता था. मेरा बैग खोलकर देखता था. अगर मैं फोन में लगी हूं तो उसे जानना होता था कि मैं अपने फोन में क्या कर रही हूं. मैं एक अच्छी मां साबित होऊंगी अगर मैं रणबीर कपूर के आसपास रही तो.
खबरों के मुताबिक, तारिक शाह लम्बे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा था. तारिक के निधन की खबर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने ट्वीट कर दी. उन्होंने लिखा, ''एक्टर-डायरेक्टर तारिक शाह का आज सुबह मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें कड़वा सच और जन्म कुंडली के लिए जाना जाता था. वह एक्ट्रेस शोमा आनंद के पति थे. भगवान उन्हें शांति दे.''
टीवी शो ‘पटियाला बेब्स’ के बाद एक्ट्रेस अशनूर कौर ने एक भी टीवी शो साइन नहीं किया. वह टीवी से ज्यादा म्यूजिक वीडियो करना प्रिफर कर रही हैं.
‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलैक एक्टर पारस छाबड़ा संग नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. गाने का नाम है, गलत. इस गाने का हाल ही में सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज किया गया है.
नताशा स्टानकोविक इस वक्त हार्दिक पंड्या और बेटे अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. आए दिन नताशा और हार्दिक सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एंटरटेनिंग वीडियोज या फोटोज शेयर करते रहते हैं. अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट में तीनों पूल के अंदर नजर आ रहे हैं. इस फोटो को नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है साथ ही फैंस से इसके लिए कैप्शन देने को कहा है.
शाहरुख खान की फिल्म डॉन दर्शकों की फेवरेट है. इस फिल्म के सीक्वल को भी जनता से प्यार मिला था और उसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि डॉन 3 को भी मेकर्स लेकर आएंगे. लम्बे समय से डॉन 3 को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही हैं. ऐसे में अब प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा है कि वह डॉन 3 को लेकर आएंगे.
आकांक्षा ने कहा कि मीका सिंह ने अपने घर पर पाठ रखा था जो पॉजिटिविटी और फ्यूचर गुडलक के लिए था. मैं वहां बस आशीर्वाद लेने के लिए गई थी, लेकिन जबसे वीडियो पोस्ट किया है, तभी से लोगों को लग रहा है कि हम दोनों किसी रिलेशनशिप में हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वैसे तो वह अपने तीनों डॉग्स को बेहद प्यार करती हैं, लेकिन डायना संग उनका खास और गहरा रिश्ता है. उन्होंने कहा, ''डायना पहली पपी थी जिसका मैंने खुद पूरी तरह ध्यान रखा. वह न्यूयॉर्क के नार्थ शोर रेस्क्यू से है और उनसे मुझे चुना था. ये चार साल पहले मेरी जिंदगी के उस समय पर हुआ था जब मैं काफी परेशान थी. मैं तभी स्टेट्स में शिफ्ट हुई थी और अपने पिता की मौत के गम में थी. मैं किसी को नहीं जानती थी. उस समय मैं शो क्वॉन्टिको में काम कर रही थी और अकेले रह रही थी.''
कोरोना वायरस की लहर एक बार फिद देश में तेजी से फैल रही है. बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की जद में आ चुके हैं. पिछले दिनों संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब उनके ठीक होने के बाद आलिया भट्ट कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. आलिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी मां सोनी राजदान ने लोगों को इस संक्रमण से सावधान रहने को कहा है.
ट्विंकल खन्ना बेटी नितारा के साथ वीकेंड एंजॉय करने अलीबाग निकल पड़ी हैं. उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया में बेटी के साथ स्पॉट किया गया. पिछले दिनों ट्विंकल फैमिली के साथ मालदीव वेकेशन पर थीं, जहां उन्होंने खूब मस्ती की. पर अब इन तस्वीरों को देखकर लगता है ट्विंकल बेटी के साथ कुछ और मस्ती भरे पल एंजॉय करने के मूड में हैं.
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 2 अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन मनाया है. उन्होंने इस दिन को अपनी पत्नी गिन्नी और दोनों बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया. कपिल को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों ने जन्मदिन की बधाई दी. इस लिस्ट में सुनील ग्रोवर भी शामिल थे. कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई से कोई भी अनजान नहीं है. ऐसे में सुनील का कपिल को विश करना फैंस के लिए हैरान करने वाला था.
टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में एजाज खान और पवित्रा पुनिया के बीच प्यार, टकरार और दोस्ती बखूबी देखने को मिली. शो से बाहर आने के बाद दोनों साथ आए. खुलकर अपने प्यार का इजहार एक-दूसरे से किया. दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें हैं. इसके साथ ही शादी करने की भी बातें हो रही हैं. जबसे दोनों ने साथ होने की बात को कन्फर्म किया है, फैन्स पूछ रहे हैं कि आखिर ये शादी कब कर रहे हैं?
Shaquan King नाम के इस व्यक्ति को केंडल के घर में घुसकर उनके पूल में नग्न होकर नहाते देखा गया था. इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. हालांकि जेल से छूटने के 6 घंटे बाद ही व्यक्ति ने केंडल की छोटी बहन काइली जेनर के घर में घुसपैठ कर दी.
कश्मीरा शाह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी में से एक हैं. अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करने के साथ बिकिनी में टोन्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं. कश्मीरा अक्सर बोल्ड फोटोशूट कराती हैं. इनके वीडियो वह फैन्स संग सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ाई है.
अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है. इसी के साथ मौसम ने भी करवट ली है और वसंत की बहार हर ओर देखी जा सकती है. सारा अली खान को भी इस मौसम ने पुराने दिनों की याद दिलाई है. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए BFF संग थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं. पहाड़ों और हरियाली के बीच BFF के साथ सारा ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है.
हाल ही में मुन्नी बदनाम हुई गाने को इंग्लैंड के स्कूल्ज के नए म्यूजिक करिकुलम में जोड़ा गया है. इस बात को लेकर मलाइका अरोड़ा ने खुशी जाहिर की थी और अब म्यूजिक कंपोजर जतिन पंडित ने अपने इस गाने को लेकर खुशी जताई है. सिंगर ममता शर्मा द्वारा गाए इस गाने को ग्लोबल पैमाने पर पहचान मिलने पर जतिन पंडित ने जूम से बात की. इस मौके पर उन्होंने बताया कि कैसे हॉलीवुड सिंगर मैडोना को भी उनका ये गाना बेहद पसंद है.
हाल ही में उन्होंने खुद का वर्कआउट वीडियो शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह कुछ नया लेकर आने वाली हैं, जिसके बाद फैन्स उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगाने लगे.
कांची सिंह कुछ समय पहले बॉयफ्रेंड रोहन मेहरा संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में थीं. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में अब कांची सिंह का भी नाम शामिल हो चुका है.
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर के ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई. खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर किरण के जल्द ठीक होने और उनकी सलामती की दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया. अब किरण के पति और एक्टर अनुपम खेर ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है.
बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर हाल ही में मां बनी थीं और अब उनका बेटा एक महीने का हो गया है. इस खुशी में हर्षदीप ने बेटे की एक नई फोटो पोस्ट करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में बेटे का एक वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करतीं हर्षदीप ने अपना प्यार जाहिर किया है.
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बड़े पर्दे का हिस्सा बनने वाली हैं. शनाया, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री का ऐलान कर चुकी हैं. लेकिन फिल्मों में आने से पहले ही शनाया फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हो चुकी हैं. उनकी ग्लैमरस फोटोज और उनका शानदार डांसिंग टैलेंट, शनाया को बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही शोहरत दिलाने में मददगार साबित हो रहा है. दरअसल, शनाया का नया बेली डांस वीडियो एक बार फिर काफी चर्चा में है.
वेब सीरीज की दुनिया में टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा 'Damaged 3' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं. कहीं तो होगा की कशिश और कसौटी ज़िंदगी की कोमोलिका अब सीरीयल्स और फिल्मों के बाद वेब की दुनिया में किस्मत आजमाएंगी.
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्लू आउटफिट में अपनी एक शानदार फोटो शेयर की है. अब मौसम गर्मी का आ गया है. ऐसे में स्टार्स बिकनी में फोटोशूट कराना पसंद करते हैं. अंडरवाटर फोटोशूट कराते हैं. मगर दीपिका इससे जरा हट कर हैं. वे गर्मी के मौसम में अलग ही आउटफिट में नजर आ रही हैं.
जया प्रदा शनिवार को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आंध्र प्रदेश के राजामुंद्री में जन्मीं जया ने हिंदी सिनेमा को कई जबरदस्त हिट फिल्में दी है. उनके पिता कृष्णा राव एक फिल्म फाइनेंसर थे और उनकी मां एक हाउसवाइफ थीं. जया अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रही थीं जब उन्हें एक निर्देशक ने देखा था और उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया.