बिग बॉस कन्नड़ के मेकर्स ने शो को कैंसल करने का फैसला लिया है. दरअसल, कर्नाटक में 14 दिन का फुल लॉकडाउन लगाया गया है. कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को ये घोषणा की कि कोरोना वायरस की सेकंड वेव को देखते हुए फुल लॉकडाउन लगाया जाएगा. नई लॉकडाउन गाइडलाइम्स के मुताबिक, सरकार ने मेकर्स को टीवी और फिल्म्स की शूटिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं.
कैंसिल हुए बिग बॉस कन्नड़ 8
कलर्स कन्नड़ के क्लस्टर बिजनेस हेड Parameshwar Gundkal ने ये अनाउंस किया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए बिग बॉस कन्नड़ का सीजन 8 कैंसल किया जा रहा है. उन्होंने लिखा- 'आज बिग बॉस कन्नड़ का 71वां दिन है. मैं इन कैमरों के माध्यम से घर में 11 कंटेस्टेंट्स को देखकर भावनात्मक रूप से अभिभूत हूं. इस घर के अंदर हर कोई खुश है क्योंकि वे उन समस्याओं से अनजान हैं जो बाहर हो रही हैं. वे भी सुरक्षित हैं क्योंकि वे सभी आईसोलेट हैं.'
ट्रोल्स ने कहा- 'दीपिका के पैसों पर मौज कर रहा है शोएब', एक्ट्रेस ने कर दी बोलती बंद
'हर किसी को सूचित किया जाएगा कि बाहर क्या हो रहा है, और उन्हें बाहर लाया जाएगा. सभी हाउसमेट्स और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा. इसी के लिए व्यवस्था चल रही है. ये एक बहुत कठिन निर्णय था, लेकिन हम इससे संतुष्ट हैं. हमारा दिल भारी हो रहा है. इसलिए नहीं कि शो कैंसल कर दिया गया था बल्कि एक अदृश्य वायरस के कारण, जो इसका कारण बन रहा है.'
ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಶುರುವಾಗಿ ಇವತ್ತಿಗೆ ಎಪ್ಪತ್ತೊಂದನೇ ದಿನ. ಪಿಸಿಆರ್ ನಲ್ಲಿ ನಿಂತು ಈ ಮನೇಲಿರೋ ಹನ್ನೊಂದು ಜನ ಓಡಾಡುತ್ತಿರುವುದನ್ನು ನೋಡಿದಾಗ...
Posted by Parameshwar Gundkal on Saturday, May 8, 2021
ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम ने लिया कंगना पर एक्शन, बोलीं- यहां नहीं टिक पाउंगी
बता दें कि शो के होस्ट सुदीप पिछले कुछ हफ्तों से सेट से दूर थे क्योंकि वो बीमारी से उबर रहे थे. उन्होंने लिखा- 'ये कैंसिल किया गया क्योंकि भले ही कुछ सदस्य शूटिंग के लिए इकट्ठा होते हैं मगर ये वर्तमान स्थिति सपोर्ट नहीं करता है. मैं दर्शकों की निराशा को समझता हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि हम सभी सहमत हैं कि हमें निर्धारित नियमों का समर्थन करने की आवश्यकता है. हम उम्मीद करते हैं कि जल्द वीकेंड एपिसोड के साथ वापस आएंगे. प्यार...'
aajtak.in