एंटरटेनमेंट का होगा बड़ा धमाका, वीकेंड पर OTT पर देखें ये सीरीज, IMDb रेटिंग भी है दमदार

हमें पता है कि वीकेंड पर आप घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या देखें. इसलिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके वीकेंड को मजेदार बना देंगी.

Advertisement
ओटीटी पर देखें ये शानदार सीरीज (Photo: Screengrab) ओटीटी पर देखें ये शानदार सीरीज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

वीकेंड पर क्या आप भी इस उलझन में हैं कि क्या देखें और कहां देखें? ये सोचते हुए कभी-कभी टीवी रिमोट घुमाते हुए ही आधा दिन निकल जाता है. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. ओटीटी की दुनिया में ZEE5 और SonyLIV दो ऐसे प्लेटफॉर्म बन चुके हैं, जहां हर मूड के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है. तो देर किस बात की? कुछ स्नैक्स लेकर अपने सोफे पर बैठिए और तैयार हो जाइए एक शानदार 'बिंज-वॉच' के लिए...क्योंकि हम आपके लिए कुछ शानदार वेब सीरीज की लिस्ट लेकर लाए हैं, जो आपके वीकेंड को यादगार बना देंगी. 

Advertisement

ZEE5 पर ये देख सकते हैं-

मारीगल्लू (Maarigallu)
यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज है. इसकी कहानी कर्नाटक के एक छोटे से गांव और खोए हुए प्राचीन खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है. यह सीरीज लोककथाओं (Folklore) और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण है. अगर आपको रहस्यमयी और डरावनी कहानियां पसंद हैं, तो यह आपको जरूर देखनी चाहिए. 

 

कास्ट- रंगायन रघु, गोपाल कृष्ण देशपांडे, प्रवीण तेज

IMDb रेटिंग- 7.0


एकम (Ekam)
यह एक शानदार एंथोलॉजी सीरीज है. इसमें अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं. ये सभी कहानियां कर्नाटक के तटीय क्षेत्र 'करावल' की संस्कृति और वहां के जीवन पर आधारित हैं. सीरीज का प्लॉट प्यार, लालच और मानवीय संवेदनाओं के इर्द-गिर्द घूमता है. इसकी हर कहानी आपको एक नई दुनिया में ले जाती है. बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और मिट्टी से जुड़ी कहानियों के कारण आपको यह सीरीज जरूर देखनी चाहिए. यह मनोरंजन के साथ-साथ आपको दक्षिण भारत की संस्कृति से भी रूबरू कराती है.

Advertisement

 

कास्ट - प्रकाश राज, राज बी. शेट्टी,  शाइन शेट्टी 

IMDb रेटिंग- 7.3


'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन'  (Bhabiji Ghar Par Hai)

इसकी कहानी कानपुर के दो पड़ोसियों, तिवारी और विभूति के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों ही शादीशुदा हैं, लेकिन दोनों को एक-दूसरे की पत्नियां ज्यादा पसंद आती हैं. फिल्म में दोनों अपनी पत्नियों के साथ उत्तराखंड की यात्रा पर जाते हैं. उसके बाद उनकी ट्रिप पर कई अलग तरह के ट्विस्ट्स देखने को मिलते हैं, जो कहानी से आपको बांधे रखते हैं. 

 

कास्ट- आसिफ शेख,  रोहिताश गौर, शुभांगी अत्रे

IMDb रेटिंग- 6.9

SonyLIV पर ये सीरीज देखें

रॉकेट बॉयज (Rocket Boys)
यह सीरीज भारत के दो महान वैज्ञानिकों डॉ. होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन और उनके सपनों पर बेस्ड है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने मुश्किल हालातों में भारत के परमाणु और अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखी. अगर विज्ञान में दिलचस्पी है तो ये सीरीज आपको काफी पसंद आएगी. 

 

कास्ट- जिम सर्भ, इश्वाक सिंह, सबा आजाद

IMDb रेटिंग- 8.8


स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी (Scam 1992)
यह वेब सीरीज भारत के मशहूर शेयर बाजार घोटाले की सच्ची कहानी पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे हर्षद मेहता ने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ और फिर वो नीचे गिर गए. प्रतीक गांधी ने इसमें हर्षद मेहता का रोल बहुत शानदार तरीके से निभाया है. अगर आपको बिजनेस, पैसा और रोमांच वाली कहानिया पसंद हैं, तो यह सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए. यह सीरीज आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है.

Advertisement

 

कास्ट- प्रतीक गांधी, हेमंत खेर, श्रेया धनवंतरी

IMDb रेटिंग- 9.2
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement