'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद घर संभाल रहे आदित्य धर, काम में ब‍िजी यामी गौतम

यामी गौतम ने अपने करियर और मातृत्व के बीच संतुलन बनाए रखने में परिवार के समर्थन की अहमियत बताई है. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और पति आदित्य धर के सहयोग से ही वो अपने काम और परिवार दोनों को सफलतापूर्वक संभाल पा रही हैं.

Advertisement
बदले आदित्य धर? (Photo: Instagram @adityadharfilms) बदले आदित्य धर? (Photo: Instagram @adityadharfilms)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

यामी गौतम बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. सक्सेसफुल होने के बावजूद उन्हें जमीन से जुड़े रहना पसंद हैं. वो एक वर्किंग मदर हैं, जब उनसे पूछा गया कि ये उनके लिए कितना मुश्किल रहा है. सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये उनके घर के सपोर्ट सिस्टम की वजह से मुमकिन हो पाया है. उन्होंने कहा कि अगर आज वो काम कर पा रही हैं, तो इसकी वजह उनके माता-पिता हैं. यामी कहती हैं कि जब मैं और आदित्य धर दोनों बिजी होते हैं, तब पेरेंट्स उनके बेटे वेदविद का ध्यान रखते हैं.

Advertisement

बदले आदित्य धर के तेवर
एक्ट्रेस से पूछा गया क्या धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद आदित्य धर का एटीट्यूड बदल गया है और अब वो कहां बिजी हैं. Grazia संग बातचीत में यामी ने कहा कि मां बनने के बाद मैं काम कर रही हूं, ये मेरे सपोर्ट सिस्टम की वजह से संभव हो पाया है. वरना मुश्किल होता. हमें मदद चाहिए. इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन इसे मानना पड़ता है और जब ये मदद अपनी फैमिली से मिले, तो इससे बेहतर कुछ नहीं. मैं अपनी मां की बहुत शुक्रगुजार हूं. तभी ये सब कर पा रही हूं.

'इतने छोटे बच्चे को सेट पर ले जाना सही नहीं होता है. बच्चा के रूप में आपका दिल बाहर होता है. जब दोनों पैरेंट्स काम कर रहे हों, तो अपने दिल को किसे सौंपोगे? अभी मैं काम कर रही हूं और आदित्य की दोनों फिल्म रिलीज हो चुकी हैं, तो वो वेदविद के साथ रह सकते हैं. यामी ने कहा कि हमारी और फैमिली की प्रायोरिटी हमेशा से बच्चा रहा है. बच्चे के लिए आप पहले से कुछ प्लान नहीं कर सकते हैं. फ्लो के साथ रहना पड़ता है.'

Advertisement

इसी चैट में यामी ने 'धुरंधर' की सक्सेस से आदित्य या उनके एटीट्यूड में कोई बदलाव हुआ या नहीं, इस पर भी बात की. यामी ने कहा, हम लोगों में कोई बदलाव नहीं आया है. ये भी आदित्य से आता है, वो कितना सादा और बेहद हंबल इंसान है. मैंने उन्हें अलग-अलग फेज में देखा है. जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन उस वक्त हमने अपनी भड़ास नहीं निकाली. हम दोनों भगवान के बहुत शुक्रगुजार हैं. स्पिरिचुअलिटी हमारे लिए बहुत जरूरी है. अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं. जो तुम्हारा है, वो तुम्हे मिलेगा भले ही इसमें थोड़ी देरी हो जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement