सोहम शाह की क्रेजी का टीजर हुआ रिलीज! तैयार हो जाइए एक क्रेजिएस्ट सफर के लिए

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी का मच अवेटेड टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. लंबे समय से फैंस इस लम्हे का इंतजार कर रहे थे. टीजर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म एक जबरदस्त इमोशनल थ्रिलर होने वाली है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई!

Advertisement
सोहम शाह की क्रेजी का टीजर हुआ रिलीज सोहम शाह की क्रेजी का टीजर हुआ रिलीज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

सोहम शाह, जो तुम्बाड और आने वाली तुम्बाड 2 जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अब एक और दमदार प्रोजेक्ट क्रेजी लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म एक इमोशन से भरपूर थ्रिलर है, जिसमें बॉलीवुड की क्लासिक कहानी की गहराई और इंटरनेशनल सिनेमा की स्टाइलिश अप्रोच का अनोखा मेल देखने को मिलेगा. 

पिता की कहानी बयां करती है

क्रेजी का मच अवेटेड टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है, और फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है! मिस्ट्री भरे पोस्टर और BTS झलकियों के बाद, सोहम शाह ने अब धमाकेदार टीजर से पर्दा हटा दिया है. लंबे समय से दर्शक इस लम्हे का इंतज़ार कर रहे थे, और टीजर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म एक जबरदस्त इमोशनल थ्रिलर होने वाली है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई!

Advertisement

ये फिल्म एक पिता की कहानी बयां करती है, जो अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दिन पर खुद को सुधारने की कोशिश करता है. क्रेजी सिर्फ एक थ्रिलर फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन्स का भी जबरदस्त तड़का है. ये फिल्म दर्शकों को उनकी सीट्स से बांधे रखने वाली है!

किशोर दा की आवाज सुनने को मिलेगा

क्रेजी के टीजर में सबसे चौंकाने वाली चीजों में से एक है बॉलीवुड की आइकॉनिक आवाज, किशोर कुमार की वापसी! फिल्म में उनके क्लासिक गाने "अभिमन्यु चक्रव्यूह में फँस गया है तू" का रीमास्टर्ड वर्जन इस्तेमाल किया गया है, जो पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म इंकलाब में था. इस गाने की मौजूदगी फिल्म में एक अलग इमोशनल गहराई और जबरदस्त नॉस्टेल्जिया लेकर आती है. किशोर दा की आवाज न सिर्फ फिल्म की वाइब को और ज्यादा पावरफुल बनाती है, बल्कि इसकी एनर्जी को भी अगले लेवल पर ले जाती है!

Advertisement

क्रेजी बॉलीवुड के थ्रिलर जॉनर में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने वाली फिल्म साबित होने वाली है! इसके स्टाइलिश विजुअल्स, दमदार सिनेमैटोग्राफी और जबरदस्त थ्रिल फैक्टर इसे एक अलग लेवल पर ले जाते हैं. फिल्म पूरी तरह से दर्शकों को एक क्रेजी राइड पर ले जाने का वादा करती है.

इस जबरदस्त थ्रिलर को गिरीश कोहली ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि सोहम शाह, मुकेश शाह, अमीता शाह और आदेश प्रसाद ने इसे प्रोड्यूस किया है. अंकित जैन इसके को-प्रोड्यूसर हैं. 28 फरवरी 2025 को क्रेजी बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही है!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement