अनामिका में दिखेगा सनी लियोनी का दमदार अंदाज, कहा- एक्शन हमेशा से पसंद

सनी ने कहा, "अनामिका में काम करके बहुत मजा आया. ये एक बहुत गजब की कहानी है." फिल्म में अपने अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छा रहा अनामिका में आपको बहुत सारा सीरियस एक्शन देखने को मिलेगा.

Advertisement
सनी लियोनी सनी लियोनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को उनकी शानदार आइटम नंबर्स और फिल्मों में किए गए ग्लैमरस किरदारों के लिए ही जाना जाता है. लेकिन अब जल्द ही सनी लियोनी अपनी अपकमिंग फिल्म में दमदार एक्शन करती नजर आएंगी. MX प्लेयर पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म के बारे में सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये उस दौर की कहानी है जिसे सनी हमेशा से पर्दे पर दिखाना चाहती थीं.

Advertisement

TOI के साथ बातचीत में सनी ने कहा, "अनामिका में काम करके बहुत मजा आया. ये एक बहुत गजब की कहानी है." फिल्म में अपने अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छा रहा अनामिका में आपको बहुत सारा सीरियस एक्शन देखने को मिलेगा. ये कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी भी नहीं किया है. मुझे एक्शन हमेशा ही अच्छा लगा है और इसीलिए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी हूं.

अपने द्वारा किए गए बोल्ड रोल्स के बारे में सनी ने बताया, "बोल्ड रोल करना या वैसे सीन करना जो कि इंटीमेट हैं ये मेरे काम का केंद्र बिंदु है. हम सभी ने बहुत सारी फिल्में देखी हैं और शोज देखे हैं जिनमें इंटीमेसी दिखाया जाना बहुत जरूरी है. अगर आपको वो नहीं दिखाया जाए तो आपको लगेगा कि आप कोई डिजनी शो देख रहे हैं. ये बहुत से शोज का हिस्सा होता है और मुझे लगता है कि यही प्रोफेश्नलिज्म है.

Advertisement

साउथ की तरफ सनी का रुख
बता दें कि सनी लियोनी अब साउथ फिल्मों की तरफ रुख कर रही हैं. हिंदी सिनेमा के बाद अब उनकी अगली कई फिल्में साउथ की हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही वीरमादेवी, रंगीला, कोका कोला, हेलेन, कोटिगोब्बा 3 और मधुरा राजा जैसी फिल्मों में काम करती नजर आएंगी.

देखें: आजतक LIVE TV 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement