बॉलीवुड की डीवा सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है, तब से सेलेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहा है. अब सोनम कपूर की लविंग सासू मां प्रिया आहूजा ने एक्ट्रेस के आने वाले क्यूट लिटिल बेबी को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है.
सोनम की सास ने शेयर की खास पोस्ट
सोनम कपूर की सासू मां ने एक्ट्रेस के फोटो को क्रॉप करके उनके बेबी बंप की फोटो फैंस संग शेयर की है. सोनम की सास ने दादी बनने को लेकर अपनी खुशी और एक्साइटमेंट जाहिर की है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- दादी बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं. इंतजार नहीं कर सकती हूं. लव यू मेरे बच्चों.
'कांटा लगा गर्ल' Shefali Jariwala ने पहनी इतनी सेक्सी टॉप, फोटोज देख यूजर्स बोले- फायर
सोनम की सास के इस स्वीट पोस्ट पर एक्ट्रेस की बहन रिया कपूर ने भी कई सारी हार्ट इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है. सोनम की सास को उनकी पोस्ट पर कई लोग दादी बनने की बधाइयां दे रहे हैं. सोनम के मां बनने की खबर से कपल के फैमिली मेंबर्स बेहद खुश हैं. हर किसी को अब बस कपल के बेबी का बेसब्री से इंतजार है.
बेबी बंप फ्लॉन्ट करके सोनम ने दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
सोनम कपूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस संग साझा की थी. एक्ट्रेस ने तीन फोटोज शेयर किए थे, जिसमें दो ब्लैक एंड व्हाइट थे और एक कलर्ड फोटो थी. फोटो में सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं. करीना कपूर ने सोनम की पोस्ट पर कमेंट करके एक्ट्रेस को ढेर सारी गुड विशेज दी थीं. करीना ने लिखा था- तुम दोनों के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं. बेबी के साथ खेलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं.
aajtak.in