पर्पल ड्रेस में सुहाना खान का गॉर्जियस लुक, फैंस ने की जमकर तारीफ

सुहाना की यह तस्वीर वायरल हो रही है. दोस्त के साथ पोज देते हुए सुहाना के चेहरे पर कमाल की रौनक देखी जा सकती है. उन्होंने टर्टलनेक वाली पर्पल ड्रेस पहनी है. उन्होंने एक बूमरैंग भी शेयर किया है.

Advertisement
दोस्त के साथ सुहाना खान दोस्त के साथ सुहाना खान

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 23 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आए दिन अपने पोस्ट्स को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. सुहाना इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं जहां से वे अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस संग जुड़ी रहती हैं. सुहाना ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वे अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं. इस सनक‍िस्ड फोटो में सुहाना पर्पल ड्रेस में काफी अच्छी लग रही हैं. 

Advertisement

सुहाना की ये तस्वीर वायरल हो रही है. दोस्त के साथ पोज देते हुए सुहाना के चेहरे पर कमाल की रौनक देखी जा सकती है. उन्होंने टर्टलनेक वाली पर्पल ड्रेस पहनी है. उन्होंने एक बूमरैंग भी शेयर किया है जिसमें सुहाना अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. इससे पहले भी सुहाना की हर तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होती रही हैं. पिछले दिनों उन्होंने न्यूड कलर के टॉप और पेंस‍िल स्कर्ट में कुछ फोटोज शेयर की थी. इसमें भी उनका अंदाज तारीफे काबिल था. सुहाना का स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए 'स्टन‍िंग', 'आइकॉन', 'गॉर्ज‍ियस' जैसे कॉम्प्लीमेंट किए हैं. 

इतनी है सुहाना की पॉपुलैरिटी 

सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. इस बीच वे खुद के लिए समय निकालना कभी नहीं भूलतीं. इंस्टाग्राम पर सुहाना की इन तस्वीरों की बदौलत उनकी पॉपुलैरिटी बेशुमार है. उन्होंने अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेक‍िन इससे पहले ही इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. फॉलोअर्स की संख्या को देख कह सकते हैं क‍ि बॉलीवुड के स्टारक‍िड्स में सुहाना की पॉपुलैरिटी दूसरों के मुकाबले काफी ज्यादा है. 

Advertisement

जब रंगभेद को लेकर सुहाना ने दिया था ओलोचकों को जवाब 

सुहाना तस्वीरों के अलावा कई बार कुछ मुद्दों पर अपनी राय रखती भी नजर आई हैं. कुछ समय पहले सुहाना ने अपने स्क‍िन टोन पर कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया था. उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर कहा था कि कई लोग उन्हें उनकी स्क‍िन टोन के कारण बदसूरत कहते हैं. इसपर सुहाना ने जवाब देते हुए लिखा था कि हम सब भारतीय हैं और भारतीयों में ये रंग देखने को मिलता है. अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए सुहाना ने लिखा था कि वे अपने रंग से बहुत खुश हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement