सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो रियाद का है. इसमें सलमान, हॉलीवुड स्टार जॉन ट्रवोल्टा को खुद का परिचय देते नजर आ रहे हैं. साल 2022 जॉय अवॉर्ड्स, रियाद साऊदी अरेबिया में हुए थे. इस अवॉर्ड सेरेमनी को साऊदी अरेबिया जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी ने ऑर्गेनाइज किया था. इसमें म्यूजिक, फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया इंडस्ट्री से 20 अहम आर्टिस्ट शामिल हुए. इस अवॉर्ड सेरेमनी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से सलमान खान और हॉलीवुड आइकन जॉन ट्रवोल्टा शामिल हुए थे.
सलमान का वीडियो वायरल
सलमान खान को पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया था. वहीं, जॉन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. सलमान खान, जॉन संग ही सेरेमनी के दौरान बैठे थे. सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह खुद को हिंदी इंडस्ट्री के एक्टर और अपना नाम बताते हुए परिचय देते नजर आ रहे हैं. एक फैन ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ, फैन्स दोनों ही स्टार्स की तारीफ करने लगे. एक फैन ने लिखा, "सलमान बेहद शानदार इंसान हैं." वहीं, एक और फैन ने लिखा, "दो ग्रेट आर्टिस्ट के मैमोरेबल मोमेंट्स." एक तीसरे फैन ने लिखा, "जॉन ट्रवोल्टा एक बेहतरीन डांसर और एक बेहतरीन एक्टर हैं."
सांप के काटने के बाद कैसी है Salman Khan की तबीयत? आया हेल्थ अपडेट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्हें आखिरी बार आयुष शर्मा संग फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था. इसके अलावा शनिवार को सलमान का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'डांस विद मी' है. एक्टर तो वीडियो में नजर नहीं आए हैं, लेकिन इन्होंने गाने को अपनी आवाज दी है. इस सॉन्ग के वीडियो में शाहरुख खान, आमिर खान, कटरीना कैफ के अलावा परिवार के कुछ पुराने क्लिपिंग्स हैं, जिनमें एक्टर भी डांस करते नजर आ रहे हैं.
aajtak.in