'20 हजार की फैमिली संग घुसूंगा', लंदन में कॉन्सर्ट करने पहुंचे बादशाह, नहीं मिली एंट्री

बादशाह, लंदन के 'द ओ2 एरिना' में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय रैपर बनेंगे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे वेन्यू के बंद दरवाजों के सामने घूमते हुए नजर आए. वो काफी नाराज दिख रहे थे. बादशाह ने बताया कि उन्हें अभी वेन्यू में घुसने नहीं दिया गया.

Advertisement
बादशाह को नहीं मिली एंट्री (Photo: Instagram @badboyshah) बादशाह को नहीं मिली एंट्री (Photo: Instagram @badboyshah)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

22 मार्च को रैपर बादशाह इतिहास रचने के लिए तैयार हैं. वे लंदन के 'द ओ2 एरिना' में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय रैपर बनेंगे. शो से पहले के उत्साह के बीच उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें वेन्यू के अंदर एंट्री नहीं दी गई. 3 मार्च को बादशाह ने सोशल मीडिया पर द ओ2 एरिना के बाहर से अपना एक वीडियो क्लिप शेयर किया.

Advertisement

बादशाह को नहीं मिली एंट्री

बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे वेन्यू के बंद दरवाजों के सामने घूमते हुए नजर आए. वो काफी नाराज दिख रहे थे. बादशाह ने नीला-लाल जैकेट और ट्रैक पैंट्स पहने थे. वीडियो पर उन्होंने लिखा, 'अंदर घुसने नहीं दिया, अब 22 मार्च को 20000 की फैमिली के साथ घुसूंगा.' वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लंदन, इज्जत का सवाल है 22 मार्च O2 टिकट, बायो में लिंक है.'

वीडियो शेयर होने के तुरंत बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कमेंट किया, 'लेट्स गो.' बादशाह के फैंस भी उन्हें सपोर्ट करते नजर आए. एक कमेंट था, 'हमें हमेशा आपके ऊपर गर्व है.' दूसरा कमेंट था, 'बादशाह, भारत का गर्व से नेतृत्व कर रहे हैं.' एक और कमेंट में लिखा था, 'दरवाजे पर रोके जाने से स्टेज को अपना बनाने तक, यही तो बादशाह हैं.'

Advertisement

श्रेया घोषाल से मांगी थीं टिप्स

इस बीच बादशाह ने हाल ही में रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' के सेट से श्रेया घोषाल संग एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने सिंगर से टिप्स मांगे क्योंकि वे पहली बार इतने बड़े वेन्यू में परफॉर्म करने जा रहे थे. श्रेया ने बादशाह की तारीफ की और सभी से उन्हें लाइव देखने की अपील की. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मैंने आशीर्वाद मांगा. उन्होंने मुझे विश्वास दिया. जैसे-जैसे मेरा पहला O2 करीब आ रहा है, मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं इन शब्दों को गर्व के साथ स्टेज पर लेकर जाऊं और अपने लोगों को सब कुछ दूं. 22 मार्च – O2 लंदन. आइए देखें कि हम क्या बना रहे हैं.'

इसके अलावा बादशाह ने एक एजेंसी को दिए बयान में लंदन में परफॉर्म करने के बारे में अपनी उत्सुकता जाहिर की थी. उन्होंने कहा, 'द ओ2 में हेडलाइन करना सिर्फ एक माइलस्टोन से ज्यादा है, ये एक सपना है जो मैं सालों से संजोए हुए हूं. देसी हिप हॉप की जगह ग्लोबल स्टेज पर है, और ये शो हमारा ऐलान है. लंदन, हम साथ मिलकर इतिहास रचने वाले हैं. पहले से ज्यादा जोरदार, गर्व से भरा और बड़ा. 22 मार्च 2026, वो रात होगी जिसे हम हमेशा याद रखेंगे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement