'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले जोश में रणवीर सिंह, बोले- बदलेगा इंडियन सिनेमा

धुरंधर 2 को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. सिनेमा प्रेमियों के लिए शुक्रवार की सुबह का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है. फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा था, जिसमें रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

Advertisement
A look at Dhuarndhar 2 controversies A look at Dhuarndhar 2 controversies

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

'धुरंधर' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फैन्स फिल्म रिलीज पर नजर टिकाए बैठे हैं. कुछ लोग अलगी सुबह के इंतजार में बैचेन हैं. 'धुरंधर' का बज किसी त्योहार से कम नहीं लग रहा है. वैस फिल्म को लेकर जितनी धड़कनें आपकी तेज हैं, उतने ही बेताब फिल्म के सितारे भी हैं. रणवीर सिंह ने तो इसे भारतीय सिनेमा का मुस्तकबिल (भविष्य) तक कह डाला है.

Advertisement

जोश में रणवीर सिंह 
19 मार्च को आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में नई सुनामी लाने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया. इस इवेंट में फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह बेहद जोश में दिखाई. उन्होंने इवेंट में मौजूद ऑडियंस से बात करते हुए कहा कि मैं इतना बता दूं. इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल 'धुरंधर: द रिवेंज' तय करेगा. 

रणवीर ने 'धुरंधर' पार्ट 1 को बेइंतिहा प्यार देने के लिए दर्शकों आभार जताया. उन्होंने कहा कि दोस्तों, आपने धुरंधर को हमारी फिल्म को एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है. ये सिर्फ आपके प्यार और सम्मान की वजह से है. आज दुनियाभर की ऑडियंस को हमारी टीम की तरफ से धन्यवाद. 

'धुरंधर 2' शुक्रवार को रिलीज हो रही है, लेकिन मेकर्स ने बुधवार शाम से पेड प्रीव्यूज रखे हैं. कहा जा रहा है कि पेड प्रीव्यूज में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. 

Advertisement

'धुरंधर 2' को लेकर कई सारी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म पेड प्रीव्यूज समेत भारत में पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. 

'धुरंधर पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर 839.90 करोड़ रुपये कमाए थे और ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म है. देखना दिलचस्प होगा कि पार्ट 2 पार्ट 1 को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं. 

और बताइए 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो बुक किया या नहीं?
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement