कोरोना से ठीक हुए रणबीर कपूर, बहन ने पूजा करते शेयर की तस्वीर

तस्वीर में रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साथ में घर पर पूजा के रीति-रिवाजों को करते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों सफेद रंग के कपड़े पहनकर फर्श पर बैठे दिखाई पड़ रहे हैं और रिद्धिमा ने चेहरे पर कोई मास्क नहीं लगाया हुआ है.

Advertisement
रणबीर कपूर रणबीर कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

लंबे वक्त तक कैंसर से लड़ने के बाद पिछले साल 30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. ऋषि कपूर की पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा कि आज ऋषि कपूर की 11 महीने बाद की प्रेयर मीट है. उन्होंने उनकी पिछली न्यूयॉर्क ट्रिप की कुछ यादें साझा की हैं. साथ ही रिद्धिमा कपूर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने पिता ऋषि कपूर को याद किया है.

Advertisement

तस्वीर में रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साथ में घर पर पूजा के रीति-रिवाजों को करते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों सफेद रंग के कपड़े पहनकर फर्श पर बैठे दिखाई पड़ रहे हैं और रिद्धिमा ने चेहरे पर कोई मास्क नहीं लगाया हुआ है. कुछ ही हफ्ते पहले रणबीर कपूर कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब माना जा रहा है कि रणबीर कोविड से पूरी तरह रिकवर कर चुके हैं.

रिद्धिमा कपूर ने लिखा, "आप हमेशा हमें देख रहे हैं. हमें आपकी बहुत याद आती है." एक अन्य पोस्ट में रिद्धिमा ने पूरे परिवार के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसमें ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आपका प्यार हमेशा हमारी राहों को रोशन करता रहेगा - आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी. आप हमेशा हमारे दिलों में हैं."

Advertisement

पिता से आखिरी मुलाकात नहीं कर पाई थीं रिद्धिमा कपूर
मालूम हो कि जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब रिद्धिमा दिल्ली में थीं और उन्हें लॉकडाउन की वजह से कोई फ्लाइट नहीं मिल सकी. वह गाड़ी के जरिए ही दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं जिसके लिए उन्हें अथॉरिटीज से इजाजत लेनी पड़ी. इसमें काफी वक्त लग गया था और उधर कोविड के चलते प्रशासन चाहता था कि जल्द से जल्द ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया जाए. इन सारी चीजों के चलते एक्ट्रेस अपने पिता से आखिरी मुलाकात नहीं कर पाई थीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement