रजनीकांत की बेटी ने 'फटी जींस' पर किया कमेंट, शेयर की ये फोटो

ऐश्वर्या ने भले ही इस पोस्ट में सीएम रावत या फटी जींस बयान का कहीं जिक्र नहीं किया है, पर उन्होंने इशारों में ही बता दिया कि वे सीएम के उस बयान का बिल्कुल समर्थन नहीं करती हैं. ऐश्वर्या की यह तस्वीर ही मह‍िलाओं को कपड़ों के आधार पर पर जज करने वालों को मुंहतोड़ जवाब है.

Advertisement
रजनीकांत बेटी ऐश्वर्या के साथ रजनीकांत बेटी ऐश्वर्या के साथ

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 22 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 'फटी जींस' पर दिए अपने व‍िवाद‍ित बयान को लेकर लोगों के निशाने पर हैं. आम जनता ही नहीं बल्क‍ि सेल‍िब्र‍िटीज भी सीएम के बयान पर चुटकी लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं. पिछले दिनों बाहुबली में कटप्पा का रोल निभाने वाले सत्यराज की बेटी दिव्या सत्यराज ने सीएम रावत को आड़े हाथों लिया था. अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या आर धनुष ने भी विवाद‍ित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

Advertisement

ऐश्वर्या ने अपनी एक मिरर सेल्फी साझा की है. फोटो शेयर कर लिखा-  'क्रोक्रोडाइल क्रोक्रोडाइल तुम कौन सा रंग चुनोगे? DENIM मैं कहता हूं'. तस्वीर में ऐश्वर्या रिप्ड जींस के साथ डेन‍िम शर्ट और बूट्स पहने कपड़ों की दुकान में खड़ी सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं. ऐश्वर्या ने भले ही इस पोस्ट में सीएम रावत या फटी जींस का कहीं जिक्र नहीं किया है, पर उन्होंने इशारों में ही बता दिया कि वे सीएम के उस बयान का बिल्कुल समर्थन नहीं करती हैं. ऐश्वर्या की यह तस्वीर ही मह‍िलाओं को कपड़ों के आधार पर पर जज करने वालों को मुंहतोड़ जवाब है. 

नव्या-जया ने सीएम को दे डाली थी सोच बदलने की नसीहत
  
दिव्या सत्यराज और ऐश्वर्या से पहले कई बॉलीवुड सेल‍िब्रिटीज ने भी सीएम रावत के फटी जींस वाले बयान पर गुस्सा जाह‍िर किया था. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सीएम रावत को अपनी मानस‍िकता बदलने की सलाह दी थी. नव्या के बाद उनकी नानी एक्ट्रेस जया बच्चन ने भी आजतक से खास बातचीत में सीएम रावत पर निशाना साधते हुए कहा था, ''पहले वह अपना पद संभाले अभी-अभी मुख्यमंत्री बने हैं और महिलाओं पर टिप्पणी करना बंद करें. यह इस तरह की मेंटालिटी के लोग जो कपड़ों से महिलाओं को जज करते हैं, यह महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं.' 

Advertisement

इन सेलेब्स ने सीएम रावत के बयान पर जताई थी आपत्ती 

एक्ट्रेस गुल पनाग, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, दिल्ली महिला आयोग की चेयर पर्सन स्वाति मालीवाल संग अन्य ने भी अपनी फोटो शेयर कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मुंहतोड़ जवाब दिया है. एक्ट्रेसेज ही नहीं बल्क‍ि इस बयान पर सिंगर अदनान सामी ने भी चुटकी ली थी. 

क्या था सीएम का बयान 

बता दें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था- आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है...ये कैसे संस्कार हैं. बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है. साथ ही ये भी कहा था कि कुछ महिलाओं पर पश्चिमी सोच का ज्यादा प्रभाव है. उनके इस बयान के बाद से ही बवाल मच गया था.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement