पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक को आपने ज्यादातर फील्ड पर क्रिकेट खेलते ही देखा होगा. उन्हें हमेशा फैंस का प्यार भी मिला. लेकिन अब एक टॉक शो में अब्दुल रज्जाक ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद वो पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर हैं.
क्यों ट्रोल हो रहे अब्दुल रज्जाक?
अब्दुल रज्जाक अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस और होस्ट निदा यासिर के टॉक शो में पहुंचे. शो के दौरान क्रिकेटर से उनकी मैरिड लाइफ को लेकर सवाल किया गया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मां की वजह से मजबूरी में शादी की थी. वो खुद से नहीं करना चाहते थे.
अब्दुल रज्जाक ने शो में कहा- मैं अपनी पत्नी से कहता हूं कि मैं दूसरी शादी कर लेता हूं. इतना काम करती हो अकेले, थोड़ा हाथ बंट जाएगा. इसपर निदा यासिर पूछती हैं- तो फिर पत्नी का क्या जवाब होता है. अब्दुल रज्जाक बोले कि इस सवाल पर जवाब उन्हें उनकी बेटी से मिलता है.
अपनी शादी पर अब्दुल रज्जाक ने बताया कि उन्हें शादी करनी थी. उनके पास इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका से शादी के बहुत ऑफर्स थे और बहुत ही स्ट्रॉन्ग ऑफर्स थे. मगर जब उनका 1996 में डेूब्यू हुआ था उसके बाद उनकी मां ने 1997 में क्रिकेटर से कहा था कि उनकी ख्वाहिश है कि वो उनकी बहन की बेटी से शादी करें.
अब्दुल रज्जाक ने आगे कहा- मेरी पत्नी उस वक्त ज्यादा बढ़ी नहीं थीं, मगर जब शादी का टाइम आया तो मेरी मां दुनिया में नहीं थीं. मगर फिर मुझे उनकी बात याद आ गई और उनकी आखिरी ख्वाहिश की वजह से मैंने इनसे शादी कर ली.
अब्दुल रज्जाक की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम आयशा रज्जाक है. दूसरी शादी को लेकर अब्दुल रज्जाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर उन्हें तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
aajtak.in