PAK की 'नौटंकी क्वीन' है ये हसीना, 41 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, राखी सावंत से होती है तुलना

एक्ट्रेस, होस्ट और मॉडल फिजा अली पाकिस्तान की ड्रामा और नौटंकी क्वीन के तौर पर जानी जाती हैं. वो अपने टॉक शो में सवाल-जवाब करने से ज्यादा एक्टिंग करती नजर आती हैं. पर्सनल लाइफ भी उनकी विवादों से घिरी रहती है.

Advertisement
41 की उम्र में दुल्हन बनी एक्ट्रेस (Photo: Instagram @fiza_aali) 41 की उम्र में दुल्हन बनी एक्ट्रेस (Photo: Instagram @fiza_aali)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिसकी तुलना भारत की एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत से होती है. ये हसीना कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस, मॉडल और होस्ट फिजा अली हैं. इन दिनों फिजा ट्रोल्स के निशाने पर हैं. लाइव शो में पति के गोद में उठाने पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

Advertisement

हेटर्स के निशाने पर रहती हैं फिजा

हाल ही में एक लाइव टीवी शो के दौरान फिजा अली के पति ने उन्हें गोद में उठा लिया था. पति-पत्नी को लाइव शो में इस तरह की हरकत करता देखकर पाकिस्तान की आवाम भड़क गई. उन्हें लोगों ने बेशर्म कहते हुए काफी खरी-खोटी सुनाई. ट्रोलिंग के बाद फिजा ने भी अपनी सफाई में कहा कि लोगों ने छोटी सी चीज को बड़ा इश्यू बना दिया. 

लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब फिजा को ट्रोल किया गया हो. इससे पहले भी कई दफा नौटंकी करने की वजह से उन्हें लोगों ने खूब फटकारा है. उन्हें पाकिस्तान की राखी सावंत का भी टैग दिया जाता है. 

 

टीवी शो में जमीन पर बैठ किया था नाटक

फिजा अली एक दफा अपने एक टीवी शो में जमीन पर बैठकर रोने का नाटक करती दिखी थीं, जिसमें उन्होंने रोने वाली शक्ल बनाकर कहा था-भीख मांगनी पड़ती है अपनी तनख्वाह (सैलरी) की, तनख्वाह भी टाइम पर नहीं मिलती. तनख्वाह बढ़ाना तो दूर, तनख्वाह की बात कर दो तो बाजी को बुरा लग जाता है. हम तो दूसरों के बच्चे पालते हैं और अपने बच्चों के लिए टाइम नहीं मिलता. 

Advertisement

फिजा अपने टॉक शो में लोगों से सवाल करने के बजाए एक्टिंग ज्यादा कर नजर आती हैं. उनकी ड्रामेबाजी और एक्टिंग की उन्हीं के देश में खूब खिल्ली उड़ती है. लोग उनका खूब मजाक उड़ाते हैं. 

दूसरी शादी रचाकर मचाई सनसनी

फिजा अली की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी विवादों से घिरी रहती है. दरअसल, उन्होंने दो शादियां की हैं. फिजा अली की पहली शादी फवाद फारूक से साल 2007 में हुई थी. लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया था. इस शादी से एक्ट्रेस की एक बेटी है, जो उन्हीं के साथ रहती है. 

41 की उम्र में फिजा ने अब 2026 में दूसरी शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर दूसरे पति संग तस्वीरें शेयर करके शादी का ऐलान किया था. फिजा ने बताया था कि उनकी बेटी ने भी उनकी शादी को एक्सेप्ट कर लिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement