कर्ज में डूबे गीतकार की मदद को आगे आईं नेहा कक्कड़, दान किए 5 लाख

संतोष आनंद ने बताया था कि वे आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गए हैं. उन पर काफी कर्ज है और लगातार मुश्किल में फंसते जा रहे हैं. उनकी ये स्थिति जान नेहा कक्कड़ काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने तुरंत अपनी तरफ से उन्हें पांच लाख रुपये दान देने का ऐलान किया.

Advertisement
संतोष आनंद संग नेहा कक्कड़ संतोष आनंद संग नेहा कक्कड़

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

सिंगर नेहा कक्कड़ ना सिर्फ बेहतरीन गाना गाती हैं, बल्कि उनके दरियादिली के चर्चे भी पूरे समय होते रहते हैं. सिंगर ने कई मौकों पर अपनी तरफ से दिल खोलकर दान किया है. उनकी वजह से कई लोगों को जिंदगी हमेशा के लिए बदली है. हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर म्यूजिक डायरेक्टर प्यारेलाल संग गीतकार संतोष आनंद आए थे.

Advertisement

नेहा ने दान किए पांच लाख रुपये

संतोष आनंद ने बताया था कि वे आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गए हैं. उन पर काफी कर्ज है और लगातार मुश्किल में फंसते जा रहे हैं. उनकी ये स्थिति जान नेहा कक्कड़ काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने तुरंत अपनी तरफ से उन्हें पांच लाख रुपये दान देने का ऐलान किया. इसके अलावा नेहा ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री से भी अपील की कि वे भी इस मुश्किल घड़ी में इस महान गीतकार की मदद को आगे आएं. वैसे नेहा के अलावा विशाल ददलानी ने भी संतोष आनंद को मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने उनसे उनके कुछ गाने मांगे जिन्हें वे रिलीज करने का मन बना रहे हैं.

कौन हैं संतोष आनंद?

मालूम हो कि संतोष आनंद ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल संग कई बेहतरीन गाने बनाए हैं. एक प्यार का नगमा है तो आज भी सभी का फेवरेट है और हमेशा दिल बहलाने का काम करता है. इंडियन आइडल के उस एपिसोड के दौरान भी नेहा ने संतोष आनंद संग उस गाने की कुछ लाइनें गाईं और समा  बांधने की कोशिश रही. वैसे ये पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ की तरफ से किसी की इस अंदाज में मदद की गई हो. इससे पहले भी कई जरूरतमंदों तक नेहा ने मदद पहुंचाई है. उन्होंने इंडियन आइडल के जरिए भी कई लोगों की जिंदगी बदली है. किसी को उन्होंने आर्थिक मदद दी है तो किसी को बड़ा ब्रेक देने का काम किया.

Advertisement

दर्शक इंडियन आइडल का ये वाला खासा एपिसोड इसी हफ्ते एन्जॉय कर पाएंगे जब प्यारेलाल शो पर आ तमाम कंटेस्टेंट को गाइड भी करेंगे और अपने करियर से जुड़ी दिलचस्प बाते भी बताएंगे. एपिसोड में उनकी अपनी पत्नी संग बेहतरीन केमिस्ट्री देखने का मौका भी मिलने वाला है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement