नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने दी मां-बहन की गालियां, चुपचाप सह गईं, बोलीं- पैसे चाहिए थे इसलिए...

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने याद किया कि सेट पर एक डायरेक्टर ने उनके साथ गाली-गलौच की थी. एक्ट्रेस ने माना कि करियर के उस दौर में फाइनेंशल मजबूरियों के कारण उन्हें ऐसे रोल करने पड़े जो उन्हें पसंद नहीं थे.

Advertisement
नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा (Photo: Screengrab) नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

बॉलीवुड सबसे बेबाक और शानदार एक्ट्रेसेस में शुमार नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने करियर के उन दिनों को याद किया, जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाए. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें न केवल अपनी मर्जी के खिलाफ छोटे और खराब रोल करने पड़े, बल्कि फिल्म के सेट पर भयंकर बदसलूकी और गालियों का भी सामना करना पड़ा.

Advertisement

नीना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जिनसे उन्हें आज भी लगाव नहीं है. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, 'कई बार मैं घर आकर भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती थीं कि काश वह फिल्म कभी रिलीज ही न हो.'

नीना गुप्ता ने क्या कहा?
टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने कहा, 'एक फिल्म में तो वह महज शक्ति कपूर के गैंग की एक गुमनाम सदस्य बनी थीं, जहां उनका काम बस किनारे खड़े रहना था.' उन्होंने माना कि ये वो काम थे जो उन्होंने कभी दिल से नहीं किए, लेकिन हालात ने उनसे यह सब करवाया.

फिल्म सेट पर मिली गालियां
नीना ने सेट पर एक डायरेक्टर के गलत बिहेवियर किए जाने को भी याद किया. उन्होंने कहा, 'आप सोच भी नहीं सकते, मुझे सेट पर गालियां दी गई हैं. मुझे बिना किसी गलती के मां-बहन की गालियां दी गई हैं. डायरेक्टर ने वे शब्द इस्तेमाल किए. मैं उस स्थिति में फंसी नहीं थी, पैसे चाहिए थे ना. अगर कुछ और मिलता तो यह नहीं करती.'

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हाल ही में उन्हें प्रोजेक्ट्स डायरेक्ट करने के लिए कहा गया है, लेकिन वह अभी उस क्षेत्र में नहीं जाना चाहतीं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका एक्टिंग करियर अच्छा चल रहा है और वह इस पर ध्यान देना चाहती हैं.

किन फिल्मों में नीना गुप्ता ने किया काम?
नीना ने दशकों में कई फिल्मों में काम किया है. जिनमें 'साथ साथ', 'गांधी', 'जाने भी दो यारों', 'मंडी', 'घर जमाई', 'खलनायक', 'एंथ' और 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' शामिल हैं. हाल के सालों में उन्हें 'वीरे दी वेडिंग', 'मुल्क', 'बधाई हो', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'संदीप' और 'पिंकी फरार', '83', 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे', 'मेट्रो इन दिनों' और 'तू मेरी मैं तेरा...' में भी देखा गया है. 

टेलीविजन और ओटीटी पर उन्होंने 'खानदान', 'गुल गुलशन गुलफाम', 'चाणक्य', 'जुनून', 'सांस', 'सोन परी', 'जस्सी जैसी कोई नहीं', 'मेड इन हेवन', 'पंचायत', 'मसाबा मसाबा' और 'चार्ली चोपड़ा' जैसे शो में भी एक्टिंग की है. नीना गुप्ता को हाल ही में फिल्म 'वध 2' में देखा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement