प्रेग्नेंट हैं 66 साल की नीना गुप्ता? विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में दिखा बेबी बंप! बोलीं- अच्छा लग रहा है

66 साल की नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं, जब वो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में नजर आईं. एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में साफ किया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं.

Advertisement
प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? (Photo: Screengrab) प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

क्या नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं? वो भी 66 की उम्र में? ऐसे सवालों की सोशल मीडिया पर बौछार सी आ गई थी. नीना एक एक साड़ी लुक ने यूजर्स को हैरान कर दिया था. इस अफवाह की आंच नीना तक भी पहुंची, जिसे सुनकर उन्हें तो मजा ही आ गया. नीना ने अपने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए इस गलत ही बताया. नीना के कहा कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं. 

Advertisement

मां बनने वाली हैं नीना?

नीना ने बज को क्लियर करते हुए साफ कहा कि 66 साल की उम्र में वो किसी बच्चे की उम्मीद नहीं कर रही हैं. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने अपने खास मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया और बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा कि- बस यही बाकी था, मेरी असली जिंदगी की ‘बधाई हो’.

नीना ने आगे कहा- कोई ‘बधाई हो’ मोमेंट नहीं है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. सच ये है कि उस इवेंट में मेरी साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था, इसलिए मैं थोड़ी भारी दिख रही थी.
फिर हंसते हुए उन्होंने कहा- लेकिन मुझे अच्छा लग रहा है कि मेरी उम्र में भी लोग मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें कर रहे हैं. इससे लगता है कि हमारा समाज बदल रहा है.

Advertisement

प्रेग्नेंसी की अफवाहें क्यों शुरू हुईं?

प्रेग्नेंसी की ये चर्चा तब शुरू हुई जब नीना गुप्ता में हैदराबाद में हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं. उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिए. वो आइवरी साड़ी के साथ मैच किए हॉल्टर नेक ब्लाउज में बेहद स्टनिंग लगीं. इसके बाद जैसे ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए, कुछ लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि उनके पेट पर बेबी बंप जैसा दिख रहा है. बस यहीं से प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल गईं.

हालांकि खास बात ये रही कि प्रेग्नेंसी की बात पर नीना को ट्रोलिंग से ज्यादा अप्रीसिएशन मिला. यूजर्स ने कहा कि सिर्फ नीना ही कुछ इस तरह की अलग चीज कर सकती हैं. अगर वो 66 की उम्र प्रेग्नेंट हैं तो भी बुरा क्या है. वो भी खुशी डिजर्व करती हैं. ये बातें एक्ट्रेस को भी अच्छी लगीं. 

नीना गुप्ता की निजी जिंदगी हमेशा से बॉलीवुड में काफी चर्चा में रही है. 1980 के दशक में उनका रिश्ता वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ काफी सुर्खियों में रहा था. वो बिन शादी उनके बच्चे की मां बनीं. डिजाइनर मसाबा गुप्ता नीना और विव की बेटी हैं.

कई साल बाद उनकी जिंदगी में स्थिरता आई, जब उन्होंने 2008 में दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की. बात करें बधाई हो फिल्म की तो इसमें नीना ने ऐसा महिला का किरदार निभाया था जो 50 की उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती है और बच्चे को जन्म भी देती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement