साल 2025 में महाकुंभ मेला से वायरल हुईं मोनालिसा ने शादी कर ली है. ऐसा कर उन्होंने सबको चौंका दिया है. द मणिपुर डायरी फेम एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान संग सात फेरे लिए हैं. बड़ी बात ये रही कि मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर ये नया रिश्ता जोड़ा है. अब उनकी शादी का वीडियो भी सामने आ गया है, जहां वो पति संग दुल्हन बनीं दिखाई दे रही हैं.
कोर्ट मैरिज के बाद लिए 7 फेरे?
वीडियो में मोनालिसा कोर्ट में मौजूद दिखाई दे रही हैं, बगल में उनके पति फरमान खान मौजूद हैं. दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, उन्होंने हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिया हुआ है. बैकग्राउंड में मंत्र पढ़ने की आवाज आ रही है. कपल के चेहरे पर नई नई शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही हैं.
वहीं एक और वीडियो में मोनालिसा में पति फरमान के साथ मंदिर में दर्शन करती दिख रही हैं.बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सिविल मैरिज के बाद तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी की है. शादी के बाद दोनों भगवान का आशीर्वाद लेते दिखे.
वीडियो में मोनालिसा लाल बनारसी साड़ी में सजीं दिख रही हैं. वहीं उनके मांग में सिंदूर लगा है. एक वीडियो में पति फरमान उन्हें मंगलसूत्र जैसा धागा भी गले में पहनाते दिख रहे हैं.
परिवार से की बगावत
मोनालिसा ने घर परिवार के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी की है. दोनों डेढ़ सास से रिलेशन में थे. अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा. इस वजह से उन्होंने घर से दूर केरल को चुना और पुलिस प्रोटेक्शन की भी मांग की.
कौन हैं मोनालिसा?
साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान मोनालिसा की तस्वीरें उस समय वायरल हो गई थीं, जब वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और माला बेच रही थीं. उस वायरल वीडियो के बाद उनकी जिंदगी अचानक बदल गई. उन्हें 'द डायरी ऑफ मणिपुर' नाम की फिल्म में काम करने का मौका मिला, लेकिन इसके साथ कई विवाद भी जुड़े रहे.
aajtak.in