महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर शादी कर ली है. वो फरमान खान को डेट कर रही थीं. आखिरकार उन्होंने अपने मां-बाप की नहीं सुनी और केरल में जाकर पहले सिविल मैरिज की, फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से फरमान की हो गईं. शादी के बाद वो सिंदूर लगाए दिखीं.
शादी नहीं करना चाहती थीं मोनालिसा
मोनालिसा के इन तेवरों ने उनके पुराने बयान की याद दिला दी है, जब वो कहा करती थीं कि वो अपने माता-पिता को छोड़कर कभी नहीं जाएंगी. मोनालिसा ने अब केरल पुलिस से प्रोटेक्शन की डिमांड की और उसी परिवार को भूल कर फरमान को अपना लिया.
मोनालिसा से कुछ वक्त पहले जब शादी को लेकर सवाल किया गया था तो वो बोली थीं कि वो कभी शादी नहीं करेंगी. एक्ट्रेस ने कहा था- मम्मी पापा मना करते हैं. मैं भी मना करती हूं मुझे शादी नहीं करनी है. मेरे वायरल होने से पहले ही मेरे मम्मी पापा ने कह दिया था जब तुम कहोगी तब ही शादी होगी और मैं भी उनको कहती थी कि मैं तो कभी हां नहीं कहूंगी. मैं कभी शादी नहीं करूंगी. मम्मी पापा को छोड़कर कौन जाएगा.
मोनालिसा का ये वीडियो उस समय आया था जब वो अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं. उन्होंने पहले ही बता दिया था कि उनका शादी को लेकर कोई प्लान नहीं हैं. हालांकि अब वक्त ऐसा बदला कि उन्होंने प्यार की खातिर उसी मां-बाप को भूला दिया जिन्हें वो कभी छोड़कर ना जाने की कसम खाती थीं.
सनोज ने गंभीर आरोप
मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष की बनी माला बेचा करती थी, लेकिन अब वो इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं. वो सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक वीडियो में नजर आई थीं. उनकी द मणिपुर डायरी फिल्म भी बनकर तैयार है, ये अप्रैल 2026 में रिलीज होगी. इसे सनोज मिश्रा ने डायरेक्ट किया है.
ये वही सनोज हैं जिन्होंने मोनालिसा को एक्ट्रेस बनने की पूरी ट्रेनिंग दी है. वो उन्हें झुग्गी से उठाकर लाए और आसमान पर बिठाया. लेकिन उनके इस कदम से सनोज को भी गहरा सदमा लगा है. उनका मानना है कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई हैं, उन्हें बहकाया गया है. मैनेजर ने उनका सौदा किया है.
aajtak.in