'मां-बाप को नहीं छोड़ूंगी', मोनालिसा भूलीं शादी न करने का वादा, बगावत कर बनीं फरमान खान की पत्नी

महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने परिवार के विरोध के बावजूद फरमान खान से केरल में शादी कर ली. बताया जा रहा है कि पहले सिविल मैरिज और फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. कभी शादी से इनकार करने वाली मोनालिसा के इस फैसले से नया विवाद खड़ा हो गया है, जबकि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
मोनालिसा को नहीं करनी थी शादी (Photo: Screengrab) मोनालिसा को नहीं करनी थी शादी (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर शादी कर ली है. वो फरमान खान को डेट कर रही थीं. आखिरकार उन्होंने अपने मां-बाप की नहीं सुनी और केरल में जाकर पहले सिविल मैरिज की, फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से फरमान की हो गईं. शादी के बाद वो सिंदूर लगाए दिखीं. 

शादी नहीं करना चाहती थीं मोनालिसा

Advertisement

मोनालिसा के इन तेवरों ने उनके पुराने बयान की याद दिला दी है, जब वो कहा करती थीं कि वो अपने माता-पिता को छोड़कर कभी नहीं जाएंगी. मोनालिसा ने अब केरल पुलिस से प्रोटेक्शन की डिमांड की और उसी परिवार को भूल कर फरमान को अपना लिया.  

मोनालिसा से कुछ वक्त पहले जब शादी को लेकर सवाल किया गया था तो वो बोली थीं कि वो कभी शादी नहीं करेंगी. एक्ट्रेस ने कहा था- मम्मी पापा मना करते हैं. मैं भी मना करती हूं मुझे शादी नहीं करनी है. मेरे वायरल होने से पहले ही मेरे मम्मी पापा ने कह दिया था जब तुम कहोगी तब ही शादी होगी और मैं भी उनको कहती थी कि मैं तो कभी हां नहीं कहूंगी. मैं कभी शादी नहीं करूंगी. मम्मी पापा को छोड़कर कौन जाएगा. 

Advertisement

मोनालिसा का ये वीडियो उस समय आया था जब वो अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं. उन्होंने पहले ही बता दिया था कि उनका शादी को लेकर कोई प्लान नहीं हैं. हालांकि अब वक्त ऐसा बदला कि उन्होंने प्यार की खातिर उसी मां-बाप को भूला दिया जिन्हें वो कभी छोड़कर ना जाने की कसम खाती थीं. 

सनोज ने गंभीर आरोप

मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष की बनी माला बेचा करती थी, लेकिन अब वो इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं. वो सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक वीडियो में नजर आई थीं. उनकी द मणिपुर डायरी फिल्म भी बनकर तैयार है, ये अप्रैल 2026 में रिलीज होगी. इसे सनोज मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. 

ये वही सनोज हैं जिन्होंने मोनालिसा को एक्ट्रेस बनने की पूरी ट्रेनिंग दी है. वो उन्हें झुग्गी से उठाकर लाए और आसमान पर बिठाया. लेकिन उनके इस कदम से सनोज को भी गहरा सदमा लगा है. उनका मानना है कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई हैं, उन्हें बहकाया गया है. मैनेजर ने उनका सौदा किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement