आलिया भट्ट की होस्टिंग पर क्र‍िएटर का तंज, मगर म‍िनी माथुर ने क्यों कहा थैंक्यू? बताया पूरा सच

आलिया भट्ट को एक अवॉर्ड शो की होस्टिंग के लिए इंटरनेट पर खूब ट्रोलिंग और आलोचना झेलनी पड़ी. इस बीच एक कंटेंट क्रिएटर ने भी अपने विचार रखते हुए आलिया को खराब होस्ट बताया था. उस वीडियो पर मिनी माथुर ने कमेंट किया था, 'थैंक यू. आखिरकार किसी ने यह कहा.' इसे मिनी का आलिया पर तंज समझा गया था.

Advertisement
मिनी माथुर ने किया था आलिया भट्ट पर तंज? (Photo: Instagram/@aliaabhatt/@minimathur) मिनी माथुर ने किया था आलिया भट्ट पर तंज? (Photo: Instagram/@aliaabhatt/@minimathur)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

टीवी एक्ट्रेस और होस्ट मिनी माथुर काफी वक्त से विवादों में बनी हुई है. वजह है उनका आलिया भट्ट से जुड़े वीडियो पर कमेंट. अगर आपको याद हो तो हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड्स हुए थे. इन्हें आलिया भट्ट, जाकिर खान, सुनील ग्रोवर और पत्रकार सौरभ द्विवेदी होस्ट करते नजर आए. अवॉर्ड शो के चर्चे कई कारणों से हुए. मगर आलिया भट्ट की होस्टिंग को उतना प्यार नहीं मिला, जितने की उम्मीद एक्ट्रेस और ऑर्गनाइजर्स ने की होगी.

Advertisement

आलिया भट्ट को इंटरनेट पर खूब ट्रोलिंग और आलोचना झेलनी पड़ी. इस बीच एक कंटेंट क्रिएटर ने भी अपने विचार रखते हुए आलिया को खराब होस्ट बताया था. इस वीडियो पर मिनी माथुर ने कमेंट किया था, 'थैंक यू. आखिरकार किसी ने यह कहा.' इसे मिनी का आलिया पर तंज समझा गया था. अब एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात की है. मिनी माथुर ने कहा तंज के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में मिनी माथुर ने आलिया पर तंज करने की अटकलों को 'बकवास' बताया. उन्होंने कहा, 'बिना किसी बात के कहानियां बनाना ही इंटरनेट का काम है. मैं आपको बताती हूं कि मैंने कमेंट क्यों किया… उस क्रिएटर ने यह दिलचस्प बात कही थी कि अवार्ड शोज क्यों एक्टर्स को होस्ट बनाते हैं और फिर बाद में उनसे अपनी उम्मीदों पर खरा न उतरने की शिकायत करते हैं. यह उनका मेन स्किल नहीं है, तो फिर ऐसी उम्मीदें क्यों? यह ऐसा है जैसे किसी होस्ट को जबरदस्ती एक्टिंग करने के लिए कहना. मैंने सिर्फ उसी बात पर कमेंट किया था.'

Advertisement

आलिया के साथ कथित विवाद पर उन्होंने आगे कहा, 'यह सब बकवास है. मुझे आलिया बहुत पसंद हैं. और ऊपर से, मैंने तो वह शो भी नहीं देखा है जिसके बारे में लोग इंटरनेट पर बात कर रहे हैं.'

वीडियो में क्या कहा गया था?

अवार्ड शो को लेकर कंटेंट क्रिएटर जननी ने एक वीडियो शेयर की थी. उन्होंने अपने विचार रखते हुए बताया कि अवॉर्ड शो में क्या चीजें गलत रही थीं. उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि इसमें किसे दोष दूं, लिखाई को या जोक्स की डिलीवरी को, क्योंकि किसी को फर्क नहीं पड़ता कि आलिया भट्ट ने 2019 में संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म शूट की थी और अब 2026 में दोबारा कर रही हैं. एक अच्छा होस्ट बनने के लिए एक हद तक भरोसेमंद आत्म-जागरूकता जरूरी होती है, जो मुझे नहीं लगता कि आलिया में है. मुझे लगता है कि यह काम सिर्फ शाहरुख खान ही कर पाए हैं. यह अवार्ड शो पूरी तरह से गड़बड़ था.'

उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि पूरा बजट आलिया भट्ट को होस्ट बनाने में खर्च हो गया, क्योंकि बताइए, जब वह जोक्स सुना रही थीं, तब उनके पास ऑडियंस एक नकली हंसी जोड़ने तक का बजट नहीं था. उन्होंने बस वह अजीब-सी खामोशी ही रहने दी. इसका कोई मतलब नहीं बनता.' कंटेंट क्रिएटर ने आगे कहा कि अच्छे होस्ट्स को वापस लाना जरूरी है. उन्होंने कहा, 'सिमी ग्रेवाल कहां हैं? मनीष कहां हैं? शान 'सा रे गा मा पा' होस्ट करते हुए कहां हैं? हमें अच्छे होस्ट्स को वापस लाना होगा, क्योंकि यह काम नहीं कर रहा.'

Advertisement

इस रील में जननी के विचारों का समर्थन मिनी माथुर ने किया था. उन्होंने खुलकर अपनी सहमति जताई. मिनी माथुर को एंकरिंग के लिए जाना जाता है. उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के छह सीजन होस्ट किए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement