मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन पर 'तांडव' इफेक्ट, पोस्टपोन होगी रिलीज?

मेकर्स की तरफ से तो सेकेंड सीजन का ऐलान किया जा चुका है और रिलीज डेट भी बता दी गई. लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम की वजह से ये जोश ठंडा होने वाला है.

Advertisement
मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

एक्टर मनोज बाजपेयी के अपकमिंग वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. पहले सीजन के शानदार परफॉर्मेंस के बाद से ही सभी को इसके सेकेंड पार्ट का इंतजार रहा है. अब मेकर्स की तरफ से तो सेकेंड सीजन का ऐलान किया जा चुका है और रिलीज डेट भी बता दी गई. लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम की वजह से ये जोश ठंडा होने वाला है.

Advertisement

द फैमिली मैन 2 की रिलीज पोस्टपोन?

कहा जा रहा है कि अमेजन अपनी अपकमिंग सीरीज द फैमिली मैन 2 की रिलीज को पोस्टपोन कर सकता है. इस समय तांडव और मिर्जापुर जैसी सीरीज को लेकर काफी बवाल है. दोनों ही सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुईं हैं और समाज के एक वर्ग ने खुलकर इनके खिलाफ बोला है. इन दो सीरीज पर केस भी दर्ज हुए हैं और राजनीति भी चरम पर रही है. अब वैसे तो द फैमिली मैन में ऐसा कुछ नहीं है जिस पर बवाल हो, लेकिन हर तरह के विवाद को दूर रखने के लिए रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है. पहले कहा गया था कि सीरीज 12 फरवरी को रिलीज हो रही है.

सैफ के बाद मनोज की सीरीज पर तांडव?

मालूम हो कि द फैमिली मैन का पहला पार्ट काफी सफल रहा था. मनोज बाजपेयी जैसे कद्दावर अभिनेता की वजह से उस सीरीज का थ्रिल भी बना रहा और कई सारे नाटकीय मोड़ ने मजा भी दोगुना किया. जिस मोड़ पर सीजन वन खत्म किया था, उसी को देख साफ हो चुका था कि सेकेंड सीजन जरूर आएगा और आगे की कहानी बताई जाएगी. अब सेकेंड सीजन आ रहा है, ये तो तय है, लेकिन कब तक देखने को मिलेगा, ये साफ नहीं है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

क्यों डरा अमेजन प्राइम?

वैसे अमेजन प्राइम की तरफ से ये सावधानी हैरान नहीं करती है. अब कहने को तो नेटफ्लिक्स पर भी कई ऐसी सीरीज मौजूद हैं जिन्हें लेकर गु्स्सा है, लेकिन जितना आक्रोश मिर्जापुर और तांडव को लेकर दिखाया गया है, इस वजह से अमेजन प्राइम भी सहम गया है. जब से सोशल मीडिया पर इस प्लेटफॉर्म को बायकॉट करने की मांग हुई है, हर कदम फूंक-फूंक कर रखा जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement