करिश्मा कपूर के बॉलीवुड में 30 साल पूरे, एक्ट्रेस ने बिकनी में शेयर की थ्रोबैक फोटो

बहन करीना कपूर खान की तरह ही करिश्मा कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फीलिंग्स फैंस संग शेयर करना पसंद करती हैं. हाल ही में उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए 30 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और पुराने वक्त को याद किया है.

Advertisement
करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2021,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST
  • फिल्म इंडस्ट्री में करिश्मा कपूर के 30 साल पूरे
  • शेयर की बिकनी में थ्रोबैक फोटो
  • कोस्टार संजय कपूर ने किया कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री में काफी वक्त से सक्रिय हैं. अब भले ही वे पहले की तरह फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं मगर इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. एक्ट्रेस तीन दशकों से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं. बहन करीना कपूर खान की तरह ही करिश्मा कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फीलिंग्स फैंस संग शेयर करना पसंद करती हैं. हाल ही में उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए 30 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और पुराने वक्त को याद किया है.  

Advertisement

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर फ‍िल्म प्रेम कैदी से अपनी एक फोटो शेयर की है. ये फोटो उनकी पहली फिल्म के दौरान की है. फोटो काफी ब्लर है और इसमें वे बिकनी में नजर आ रही हैं. ब्लैक कलर की डॉटेड बिकिनी में करिश्मा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- मूड. हालांकि बाद में करिश्मा कपूर ने अपनी वो फोटो इंस्टाग्राम से हटा भी दी. 

करिश्मा कपूर

संजय कपूर ने किया कमेंट

करिश्मा की इस फोटो पर एक्टर संजय कपूर ने भी कमेंट किया है. उन्होंने इसपर लिखा कि- 'मैं तुम्हारा पहला हीरो बन सकता था.' बता दें कि संजय कपूर एक्ट्रेस शक्ति कपूर संग फिल्म शक्ति में नजर आए थे. फिल्म में नाना पाटेकर भी थे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था. इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का भी एक अहम रोल था. 

Advertisement

 

उत्तर प्रदेश की 73 साल की डांसिंग दादी ने लगाए माधुरी संग ठुमके, मिलने लगे शोज के ऑफर्स

हरीश कुमार संग नजर आई थीं करिश्मा

बता दें कि करिश्मा कपूर ने फिल्म प्रेम कैदी से अपने करियर की शुरुआत की थी. ये फिल्म 21 जून, 1991 को रिलीज हुई थी. फिल्म में करिश्मा कपूर के अपोजिट एक्टर हरीश कुमार नजर आए थे. इसके अलावा फिल्म में दिलीप ताहिल, शफी इनामदार, भारत भूषण, असरानी और परेश रावल भी नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन के मुर्लीमोहन राय ने किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement