कंगना रनौत ने शेयर किया शिवसेना पर मीम, कहा- अपना काम जारी रखूंगी

कंगना रनौत ने हाल ही में मराठी में एक ट्वीट किया. कंगना ने लिखा, "लक्ष्मीबाई और वीर शिवाजी के नक्शेकदम पर चलते हुए मैं अपना काम जारी रखूंगी."

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर जुबानी बहस से शुरू हुई कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच की तकरार उस वक्त काफी गंभीर हो गई जब BMC ने कंगना के पाली हिल वाले दफ्तर पर बुलडोजर चलवा दिया. ये मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर दोनों ही तरफ से बयानबाजी जारी है.

इसी क्रम में कंगना रनौत ने हाल ही में मराठी में एक ट्वीट किया. कंगना ने लिखा, "लक्ष्मीबाई और वीर शिवाजी के नक्शेकदम पर चलते हुए मैं अपना काम जारी रखूंगी. अगर वे मुझे डराने की पूरी कोशिश करते हैं, तो भी मैं साहस के साथ आगे बढ़ता रहूंगी. जय हिंद, जय महाराष्ट्र." कंगना ने इस ट्वीट में एक मीम भी शेयर किया है.

Advertisement

इसमें शिवाजी राव लक्ष्मीबाई बनी कंगना रनौत तो तलवार देते नजर आ रहे हैं. इसी तस्वीर में पीछे एक बुलडोजर और रावण की तरह दस सिर वाले स्वरूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खड़े हुए हैं. कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, "बहुत सारे मीम्स मिले हैं. ये वाला मुझे मेरे दोस्त विवेक अग्निहोत्री ने भेजा है जिसने मुझे भावुक कर दिया."

मालूम हो कि कंगना रनौत के जिस दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया गया उसकी कीमत 48 करोड़ रुपये थी. कंगना ने शिवसेना को चुनौती दी थी कि वह मुंबई आ रही हैं और अगर शिवसेना में दम है तो वह उन्हें रोक कर दिखाए. शिवसेना के हजारों समर्थक कंगना वापस जाओ के नारे लगाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे लेकिन कंगना को सिक्योरिटी वालों ने दूसरे रास्ते से निकाल दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

यो यो हनी सिंह ने बताया कैसी लड़ी बाइपोलर डिसऑर्डर से जंग, इस एक्ट्रेस ने की मदद

सुशांत केस: मुंबई से बाहर रेड मारने की तैयारी में NCB, बड़े कनेक्शन का होगा खुलासा

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »