बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज हो चुका है. फैन्स एक्ट्रेस के इस गाने पर जमकर मीम्स बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘चली चली चैलेंज’ ट्रेंड होने लगा है. ऐसे में हाल ही में कंगना रनौत ने करण जौहर का डांस करते हुए एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंड में ‘चली चली’ गाने को एडिट किया गया है.
गौरतलब है कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी राय खुलकर रखना पसंद करती हैं. वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़े नामों पर शिकंजा कसती नजर आती हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने खुद करण जौहर का यह फैन द्वारा एडिट किया वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए कंगना रनौत ने बताया है कि यह अब तक का सबसे बेस्ट वीडियो है. हालांकि, कुछ फैन्स को यह वीडियो पसंद नहीं आया है और वे एक्ट्रेस से इसे हटाने की अपील कर रहे हैं.
फैन्स को पसंद आ रहा ‘चली चली’ गाना
इस गाने में कंगना पानी में डांस करती नजर आ रही हैं. फैन्स उनकी अदाओं के दीवाने हो रहे हैं. इस गाने की खास बात यह है की इस गाने को साउथ सुपरस्टार सुपरस्टार एक्ट्रेस समेंथा अक्केंनी ने हिंदी, तमिल और तेलुगू जैसी तीन भाषाओं में रिलीज किया है. यह गाना दिवंगत जयललिता की साल 1965 में आई उनकी पहली फिल्म ’वेणीरा अड़ाई’ की याद दिलाएगा. ‘थलाइवी' फिल्म लेजेंडरी अभिनेत्री और फिर राजनेता बनी जयललिता के जीवन की कहानी पर आधारित है.
फिल्म कब होगी रिलीज
मालूम हो कि फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोस द्वारा 23 अप्रैल 2021 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा.
aajtak.in