मुंबई मेट्रो हादसे से ऋतिक रोशन को लगा झटका, मांगी जवाबदेही, सिस्टम पर उठाए सवाल

मुंबई के मुलुंड में मेट्रो लाइन-4 के पुल का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. हादसे पर Hrithik Roshan ने दुख जताते हुए सख्त सुरक्षा उपायों की मांग की. वहीं Varun Grover ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
मुलुंड हादसे ऋतिक हुए आहत (Photo: ITG) मुलुंड हादसे ऋतिक हुए आहत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

मुंबई के मुलुंड में हुए हादसे ने फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया है. ऋतिक रोशन ने मुंबई में मेट्रो के खंभे का हिस्सा गिरने से हुई मौत पर दुख जताया है. इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और कुछ लोग घायल हुए. रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की.

Advertisement

ऋतिक का टूटा दिल

उन्होंने इस खबर के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- यह दिल तोड़ने वाला और दर्दनाक है. मृतक के परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना.

ऋतिक ने शहर में चल रहे विकास कार्यों पर भी बात की. उन्होंने कहा, “जवाबदेही तय करने के लिए अधिकारियों ने जो तुरंत कार्रवाई की, वह सराहनीय है. लेकिन मुंबई की व्यस्त सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों के बीच सुरक्षा जांच और ऐसे हादसों को रोकना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए.''

उन्होंने आगे लिखा, “निर्माण मजदूरों और आम लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. उम्मीद है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त नियम और प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे.”

वरुण ग्रोवर ने भी किया रिएक्ट

लेखक-गीतकार वरुण ग्रोवर ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्वीट किया, “मुंबई भारत का सबसे भ्रष्ट शहर है, शायद बहुत बड़े अंतर से. देश की आर्थिक राजधानी की सड़कें सबसे खराब हैं, शहरी योजना बेहद खराब है और मानव जीवन की पूरी तरह अनदेखी की जाती है.”

Advertisement

क्या हुआ था मुंबई के मुलुंड इलाके में?

शनिवार को मुंबई के मुलुंड इलाके में बन रही मेट्रो रेल लाइन-4 के पुल का एक हिस्सा (पैरापेट) नीचे गुजर रहे वाहनों पर गिर गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.

पुलिस ने दो ठेकेदार कंपनियों के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. मुलुंड पुलिस स्टेशन में Milan Road Buildtech और DB Hill LBG के अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरीश चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सापकळ, डिप्टी मैनेजर सौरभ सिंह, सुपरवाइजर प्रशांत भोइर (Milan Road Buildtech) और प्रोजेक्ट मैनेजर अवधूत इनामदार (DB Hill LBG) शामिल हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement