टूटी 4 साल की शादी, तलाक के बाद किस हाल में हंसिका मोटवानी? शेयर किया पहला पोस्ट

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने व्यवसायी सोहेल से तलाक मिलने के बाद ऑनलाइन अपनी चुप्पी तोड़ी. इस जोड़े ने चार साल बाद अपनी शादी खत्म कर दी. अब तलाक के बाद एक्ट्रेस का पहला पोस्ट आया है.

Advertisement
तलाक के बाद हंसिका का पहला पोस्ट (Photo: Instagram/@ihansika) तलाक के बाद हंसिका का पहला पोस्ट (Photo: Instagram/@ihansika)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट की मुहर के साथ ही अब यह शादी कानूनी तौर पर खत्म हो गई है. सबसे ज्यादा चर्चा हंसिका के उस फैसले की है जिसमें उन्होंने एलिमनी पर अपना दावा छोड़कर आगे बढ़ने का रास्ता चुना. 

वहीं अब तलाक के अगले ही दिन हंसिका ने सोशल मीडिया पर 'चढ़दी कला' का संदेश साझा कर साफ कर दिया है कि वे टूटने वाली नहीं हैं, बल्कि पूरी हिम्मत के साथ नई शुरुआत के लिए तैयार हैं.

Advertisement

हंसिका का पहला पोस्ट
शादी टूटने के गम और कोर्ट के चक्करों के बीच हंसिका मोटवानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद छोटा लेकिन गहरा शब्द शेयर किया. उन्होंने लिखा 'चढ़दी कला हमेशा', जिसका अर्थ है—हमेशा बढ़ती हुई खुशी और अटूट हौसला. जब पूरी दुनिया उनकी पर्सनल लाइफ पर अटकलें लगा रही थी, तब हंसिका ने इस पंजाबी मुहावरे के जरिए यह जता दिया कि वे मुश्किल वक्त में भी पॉजिटिविटी ढूंढ रही हैं.  हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक का जिक्र नहीं किया..

कानूनी दस्तावेजों की मानें तो हंसिका ने अपनी मर्जी से सोहेल से अलग होने का फैसला किया था. बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर याचिका में एक बड़ी बात सामने आई कि 34 साल की इस एक्ट्रेस ने सोहेल से किसी भी तरह का गुजारा भत्ता या एलिमनी लेने से इनकार कर दिया है. कोर्ट में उनकी तरफ से वकील अदनान शेख ने पैरवी की और दलील दी कि दोनों ने आपसी समझ के साथ ही इस रिश्ते को खत्म करने का मन बनाया है.

Advertisement

कोर्ट की सुनवाई के दौरान, मोटवानी की तरफ से वकील अदनान शेख पेश हुए. जिन्होंने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि उनके स्वभाव, विचारों और लाइफ स्टाइल में बहुत अंतर है, और धीरे-धीरे इसका नतीजा यह हुआ कि उनके बीच झगड़े बढ़ने लगे. अर्जी में कहा गया था कि कपल लगभग हर दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ता था, और उनके लिए एक ही छत के नीचे साथ रहना बहुत मुश्किल हो गया था, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया.

हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 'शाका लाका बूम बूम' और 'कोई मिल गया' जैसे प्रोजेक्ट्स से की थी. इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बनाई. 4 दिसंबर 2022 को उन्होंने सोहेल से शादी की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement