गुलशन ग्रोवर ने सुनाई स्ट्रगल की दास्तां, कहा- घंटों कतार में खड़ा रहता था

अपने सफर के बारे में गुलशन ग्रोवर ने बताया, "मैं दफ्तरों के बाहर कतारों में खड़ा रहता था कि कोई काम देगा. ये हालत तब थी जब मैं एक ट्रेंड एक्टर था."

Advertisement
गुलशन ग्रोवर गुलशन ग्रोवर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर पिछले 4 दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए हैं. साल 1981 में उन्होंने फिल्म रॉकी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब जल्द ही सूर्यवंशी, मुंबई सागा और सड़क-2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. उन्होंने हाल ही में अपने स्ट्रगल और जर्नी के बारे में बात की.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, "मैं वो प्रोडक्ट हूं जो कड़ी मेहनत के बाद बना है, लेकिन इनसाइडर्स ने मेरी मदद की थी. शत्रुघ्न सिन्हा ने मुझे एक रोल दिलाया था, अमिताभ बच्चन ने मुझे एक फिल्म के लिए रिकमेंड किया था." उन्होंने बताया कि किस तरह वह घंटों तक लंबी कतारों में दफ्तरों के बाहर घड़े रहते थे. बावजूद इसके कि वह एक ट्रेंड अभिनेता थे.

Advertisement

उन्होंने कहा, "जब लोगों से कनेक्शन्स की बात होती है तो इनसाइडर्स के लिए ये आसान होता है. डायरेक्टर्स से मिलना या मौके प्राप्त करना. हालांकि इंडस्ट्री में इस बात की कोई गारंटी नहीं होती है कि कोई स्टार किड स्टार बन ही जाएगा. हां, आउटसाइडर्स की तुलना में उनके पास एडवांटेज होते हैं लेकिन आखिरी फैसला पब्लिक के ही हाथ में होता है."

कैंसर से जूझ रहे संजय के लिए काम्या ने जलाई अखंड ज्योति, बेहतर सेहत के लिए की प्रार्थन

14 जून सुशांत सिंह राजपूत के कमरे पर क्या हुआ? ताला तोड़ने वाले ने बताई पूरी कहानी

दफ्तरों के बाहर घंटों तक खड़ा रहता था

अपने सफर के बारे में उन्होंने बताया, "मैं दफ्तरों के बाहर कतारों में खड़ा रहता था कि कोई काम देगा. ये हालत तब थी जब मैं एक ट्रेंड एक्टर था. तो इस तरह ये कड़ी मेहनत और काम के प्रति आपकी ईमानदारी होती है जो आपको आपकी कीमत दिलाती है."

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement