कृतिका के प्यार में दीवाने हुए गौरव, रिसेप्शन में सलमान के गाने पर झूमे, सबके सामने किया KISS

गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने बीते दिन एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें कपल का रोमांटिक अंदाज दिखा. इस दौरान गौरव ने कृतिका के लिए सलमान के आइकॉनिक गाने पर डांस किया और अपनी पत्नी को भी नाचने पर मजबूर किया. पार्टी का ये इनसाइड वीडियो काफी वायरल है.

Advertisement
पत्नी कृतिका पर फिदा गौरव (Photo: Yogen Shah) पत्नी कृतिका पर फिदा गौरव (Photo: Yogen Shah)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने हाल ही में पॉपुलर क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर से शादी की. दोनों की वेडिंग फोटोज ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. फैंस को कपल की सिंपल मगर खूबसूरत वेडिंग काफी पसंद आई. ये एक इंटीमेट सेरेमनी थी, जहां सिर्फ कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार पहुंचे थे. इसके बाद गौरव और कृतिका ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी, जहां कई सारे गेस्ट पहुंचे थे.

Advertisement

रिसेप्शन पार्टी में छाए गौरव-कृतिका

11 मार्च को रजिस्ट्रार वेडिंग के बाद, गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने मुंबई में 12 मार्च की शाम एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जहां बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेट की दुनिया के सितारे भी पहुंचे. सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी पार्टी में शामिल हुए थे. वैसे तो पार्टी की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, मगर उनमें से एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ है. 

रिसेप्शन पार्टी में न्यूली वेड कपल गौरव और कृतिका की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी गई. क्रिकेट होस्ट ने अपनी पत्नी को इंप्रेस करने के लिए जमकर डांस भी किया. गौरव ने सलमान खान का सुपरहिट सॉन्ग 'मुझसे शादी करोगी' पर डांस किया. वो जिस तरह डांस कर कृतिका के चेहरे पर मुस्कान लाए, वो हर कोई देखता ही रह गया. 

Advertisement

गौरव ने पूरे जोश में आकर कृतिका की सहेलियों के साथ गाने पर डांस किया. इस दौरान कृतिका ने भी थोड़े नखरे दिखाए, मगर फिर वो भी क्रिकेट होस्ट संग झूमने लगीं. इसके बाद गौरव ने झुककर कृतिका को शादी के लिए प्रपोज किया, और फिर उन्हें kiss भी किया. गौरव और कृतिका के इस स्पेशल मोमेंट पर हर किसी ने तालियां-सीटियां बजाईं. 

डांस देखकर पिघला फैंस का दिल

सोशल मीडिया यूजर्स को क्रिकेट होस्ट का ये अंदाज बेहद पसंद आया. वो कृतिका और गौरव की जोड़ी पर अपना दिल हार रहे हैं. यूजर्स ने अभी से दोनों को परफेक्ट कपल कहना शुरू कर दिया है. 

गौरव कपूर और कृतिका कामरा पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे थे. लेकिन दोनों ने पिछले ही साल अपना रिश्ता ऑफिशियल किया. अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं. ये गौरव कपूर की दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस किरत भट्टल से हुई थी, जो ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई. दोनों साल 2021 में अलग हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement