मिर्जापुर के बाद बिच्छू का खेल में भोकाल दिखाएंगे मुन्ना भईया, ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत में अखिल श्रीवास्तव उर्फ दिव्येंदु से एक मर्डर के सिलसिले में पूछताछ करने एक पुलिसवाला पहुंचता है. इसके बाद सामने आता है कि अखिल अपने पिता की पुलिस कस्टडी में मौत का बदला लेना चाहता है. अखिल इस दौरान अपनी पूरी कहानी इस पुलिसवाले को बताता है और अंत में पूरे आत्मविश्वास से ये भी कहता है कि ये सिस्टम मुझे बचा लेगा

Advertisement
दिव्येंदु सोर्स यूट्यूब दिव्येंदु सोर्स यूट्यूब

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

मिर्जापुर 2 में अपने किरदार से लोगों के दिलों पर छाने वाले दिव्येंदु उर्फ मुन्ना भईया की नई वेबसीरीज बिच्छू का खेल का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस वेबसीरीज में दिव्येंदु यूपी के एक शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो अपने पिता की मौत का बदला लेने निकला है. 

ट्रेलर की शुरुआत में अखिल श्रीवास्तव उर्फ दिव्येंदु से एक मर्डर के सिलसिले में पूछताछ करने एक पुलिसवाला पहुंचता है. इसके बाद सामने आता है कि अखिल अपने पिता की पुलिस कस्टडी में मौत का बदला लेना चाहता है. अखिल इस दौरान अपनी पूरी कहानी इस पुलिसवाले को बताता है और अंत में पूरे आत्मविश्वास से ये भी कहता है कि ये सिस्टम मुझे बचा लेगा लेकिन ऐसा कैसे होगा, यही वेबसीरीज की कहानी है. 

Advertisement

इस सीरीज के बैकग्राउंड में यूपी का बनारस देखा जा सकता है. सीरीज के ट्रेलर में ऐसे भी लम्हे आते हैं जब ऐसा लगता है कि मानो दिव्येंदु मिर्जापुर के किरदार में ही हो. वही कमेंट सेक्शन में भी फैंस दिव्येंदु की इस नई सीरीज की तारीफ कर रहे हैं और मिर्जापुर के बाद इस सीरीज को भी देखने का मन बना रहे हैं. 

देखें आजतक LIVE TV

गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद बिच्छू का खेल में दिखेंगे जीशान कादरी

दिव्येंदु ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं इस सीरीज में अखिल का किरदार निभाकर बेहद उत्साहित हूं. मेरा किरदार एक स्मार्ट यूथ है जो पल्प फिक्शन फिल्म का फैन भी है. मैं देखना चाहता हूं कि फैंस इस सीरीज को लेकर कैसा रिएक्शन देंगे. इस वेबसीरीज में दिव्येंदु के अलावा जीशान कादरी, अंशुल चौहान, राजेश शर्मा, गगन आनंद, सत्यजीत शर्मा और मुकुल चड्ढा जैसे सितारे नजर आएंगे और ये वेबसीरीज एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी प्लेटफॉर्म पर 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »