नहीं रहीं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन हो गया है. बॉलीवुड स्टार्स मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, सोनाली बेंद्रे, उर्मिला मतोंडकर, फातिमा सना शेख उनके घर पहुंचे हैं. डिजाइनर मुंबई स्थित अपने बंगले में मां के साथ रहते थे.

Advertisement
मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन (Photo: Instagram/@manishmalhotraworld) मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन (Photo: Instagram/@manishmalhotraworld)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST

बॉलीवुड के जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन हो गया है. उनके निधन के कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है. मगर मनीष के परिवार समेत बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सभी के फेवरेट डिजाइनर के लिए ये बेहद मुश्किल वक्त है. ऐसे में सितारे उन्हें सपोर्ट करने और गरिमा मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए मनीष के घर पहुंच रहे हैं.

Advertisement

मुंबई में मनीष मल्होत्रा के घर पर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, सोनाली बेंद्रे, उर्मिला मतोंडकर, फातिमा सना शेख को जाते देखा गया. इसके अलावा मनीष के बेस्ट फ्रेंड मनीष मल्होत्रा भी उन्हें संभालने पहुंचे हैं. डिजाइनर मुंबई स्थित अपने बंगले में मां के साथ रहते थे.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo: Yogen Shah)
वरुण धवन (Photo: Yogen Shah)
अर्जुन कपूर (Photo: Yogen Shah)
करिश्मा कपूर (Photo: Yogen Shah)
करण जौहर (Photo: Yogen Shah)

मां की वजह से बने डिजाइनर

इससे पहले मनीष मल्होत्रा ने अपने पिता को 18 नवंबर 2019 में खोया था. उनके पिता 90 किई उम्र पार कर चुके थे. उनका निधन बढ़ती उम्र में आने वाली दिक्कतों से हुआ था. साल 2024 में मदर्स डे के मौके पर डिजाइनर ने अपनी मां के साथ एक प्यारा पोस्ट लिखा था. इसमें उन्होंने मां को अपनी प्रेरणा बताते हुए लिखा था, 'मेरी मां, मेरी ताकत, प्रेरणा, साथी. मैं उनके साथ हमेशा प्यार और सम्मान के साथ रहा हूं. आज सुबह उनके साथ चाय पीते हुए मैं उन्हें मेरे कपड़ों और फिल्मों को लेकर प्यार के लिए प्रोत्साहित करने पर शुक्रिया कह रहा था. हैप्पी मदर्स डे.'

Advertisement

अपने एक पुराने इंटरव्यू में मनीष मल्होत्रा ने मां को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था, 'मेरे लिए, जितना मुझे याद है, मैं 5-6 साल का था और मेरा जन्म सिनेमा और कपड़ों के प्यार के साथ हुआ था. मैं हर गाने पर डांस करता था. मैं अपनी मां की साड़ियां काट देता था. मेरी मां जो बिना बंटवारे वाले हिंदुस्तान से आई थीं, अपनी अंग्रेजी को लेकर काफी परेशान रहती थीं. तो उन्होंने पहली ही क्लास में मेरे लिए ट्यूशन टीचर लगा दिया था.'

उन्होंने आगे कहा था, 'मुझे याद है कोविड के दौरान मेरी मां ने मुझे बताया था कि ट्यूशन टीचर ने उनसे कहा था- मिसेज मल्होत्रा आपका बेटा बार-बार मेरे जूतों पर कमेंट करता है और मेरी ड्रेस मैच न होने के बारे में कहता है. मगर पढ़ता नहीं है'. उन्होंने सिनेमा को लेकर मेरे प्यार को प्रोत्साहित किया था.'

ये सही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए मुश्किल वक्त है. भगवान उनकी मां की आत्मा को शांति दे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement